Sunday, November 24, 2019

लोहिया वार्ड में बन रही थी अवैध शराब, पुलिस ने 200 लीटर जब्त की

पुलिस ने मौके पर ही 1200 किलो महुआ लाहन किया नष्ट, 3 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता | बैतूल

गंज थाने के लोहिया वार्ड में आबकारी कार्यालय के पास में पुलिस ने अवैध शराब बनाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 200 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 1200 किलो महुआ लहान नष्ट किया। वहीं महुआ लहान के ड्रमों को पिकअप में डालकर थाने लेकर आई। आरोपियों द्वारा लंबे समय से आबकारी कार्यालय के पास ही अवैध शराब बनाने की अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।

एएसआई मुजफ्फर हुसैन ने बताया लोहिया वार्ड में अवैध शराब बनाते ईशाक खान (32), सुनील रज्जड़ (40) वर्ष निवासी भग्गूढाना और नितिश पारधी (28) को पकड़ा है। आरोपियों द्वारा भट्टी जलाकर अवैध शराब बनाई जा रही थी। मौके से महुआ लहान से भरे 6 ड्रम जब्त किए है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-illegal-liquor-was-being-manufactured-in-lohia-ward-police-seized-200-liters-064052-6021927.html

No comments:

Post a Comment