
बड़वाह | देलगांव से चने की बोरिया भरकर इंदौर जा रही ट्रैक्टर ट्राली का मोरटक्का पुल पर पहिया पंचर हो गया। जिससे वह पुल के बीच में खड़ा हो गया।इससे अन्य वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं बची।आमने-सामने से वाहन आने पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। सुचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची। सोमवार देलगांव से किसान ट्रैक्टर ट्राली (एमपी 10 एबी 3599) में चने भरकर इंदौर मंडी में बेचने जा रहा था। इस दौरान इंदौर नावघाट खेडी स्थित मोरटक्का पुल में दोपहर तीन बजे अचानक ट्रैक्टर ट्राली का पहिया पंचर हो गया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। अवरुद्ध हो रहे यातायात की खबर मिलते ही बड़वाह पुलिस ने पहुंचकर यातायात को एक साइड की लाइन शुरू कराई। करीब 6.30 बजे बड़वाह से पहिए के पंचर को सुधारकर लाए। इसके बाद ट्रैक्टर को मार्ग से हटाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-four-hours-jammed-due-to-tractor-trolley-puncture-on-morattka-bridge-063622-5974806.html
No comments:
Post a Comment