Tuesday, November 19, 2019

सीवर लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने बनाई डामर रोड, गुणवत्ता इतनी खराब कि 24 घंटे में धंसक गई

अब पांच महीने का समय बढ़ाने दिया आवेदन

धीमी गति से चले सीवर लाइन बिछाए का कार्य तय समय सीमा में पूरा न होने पर अब कंपनी ने नगर पालिका समय वृद्धि के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन में कंपनी ने जो तर्क रखे हैं वे बड़े ही अटपटे हैं। कंपनी के मुताबिक पिछले साल दो अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया, जिससे उनका कार्य प्रभावित हुआ। दूसरा कारण एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए जमीन देरी से मिलना और तीसरा गौरी किनारे 12 एमएलडी प्लांट के निर्माण में स्थानीय स्कूल प्रबंधन की आपत्ति बताया है। वहीं चौथा कारण उन्होंने हाईवे क्रासिंग के लिए एमपीआरडीसी से अनुमति न मिलने का कारण प्रस्तुत किया है। हालांकि इस मसले पर नगरपालिका परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि परिषद स्वीकृति देती है तो नगरपालिका समय सीमा वृद्धि करेगी।

24 घंटे में ही उखड़ी सड़क

खास बात तो यह है कि सीवर लाइन बिछाने का कार्य में गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे। लेकिन जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी से इसकी गुणवत्ता में कोई ज्यादा सुधार नहीं दिखा। यही कारण तीन दिन पहले अग्रसेन चौराहा से सत्कार होटल तक सीवर कंपनी डामर रोड बनाई। यह रोड सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई। रोड बनाए जाने के 24 घंटे बाद ही जगह जगह धंसकना शुरू हो गई।

सड़क बनी लेकिन गड्‌ढे नहीं हुए खत्म

शहर की मुख्य सड़कों में शुमार इंदिरा गांधी चौराहा से सुभाष तिराहा तक की रोड पर सत्कार होटल तक सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। साथ ही शुरूआत में ही इंदिरा गांधी चौराहा से मंशापूर्ण मंदिर तक सीसी सड़क डाल दी। लेकिन यह सड़क भी बनते ही धसक गई। वहीं दूसरे चरण में अग्रसेन चौराहा से सत्कार होटल तक लाइन बिछाए जाने के बाद तीन दिन पहले डामर रोड बनाई गई। लेकिन यह सड़क भी धंसक गई। ।

96 किमी में से 50 किमी बिछा पाए लाइन

बताया जा रहा है कि पहले चरण में शहर में 96 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाना है। लेकिन पिछले दो साल में सीवर कंपनी शहर में सिर्फ 50 किलोमीटर लाइन बिछा पाई है। वहीं 22 किलोमीटर लाइन के ऊपर सीवर कंपनी रोड बनाई है। जबकि 28 किलोमीटर सड़क अभी भी खुदी पड़ी है, जिससे न सिर्फ लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बल्कि शहर में चारों ओर धूल के गुबार उड़ने की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

गुणवत्ता की समय-समय पर कर रहे जांच

सीवर लाइन निर्माण कार्य की गुणवत्ता समय समय पर जांच की जा रही है। यदि सड़क बनते ही धंसकी है तो इस संबंध में भी जानकारी ली जाएगी। साथ ही उसे ठीक कराया जाएगा। राजवीर सिंह भदौरिया, इंजीनियर नगरपालिका भिंड

सीवर कंपनी से दोबारा बनवाएंगे सड़क

सीवर कंपनी ने जितना काम किया है, उतना ही उसे भुगतान किया गया है। रहा सवाल सड़क उखड़ने का तो सीवर कंपनी से सड़क पुन: बनवाई जाएगी। धूल की समस्या के लिए सड़क धुलवाई जाएगी। सुरेंद्र शर्मा, सीएमओ, भिंड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news after laying the sewer line the contractor built the asphalt road the quality was so bad that it broke in 24 hours


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-after-laying-the-sewer-line-the-contractor-built-the-asphalt-road-the-quality-was-so-bad-that-it-broke-in-24-hours-063204-5980798.html

No comments:

Post a Comment