संक्रमण के खतरे के बीच बुधवार से आर्ट एंड कॉमर्स, एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित जिले के 18 सरकारी कॉलेजों में यूजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर सत्यापन तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। लिहाजा विद्यार्थियों को इसके लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। किओस्क के जरिए ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन कर सकेंगे। ऑनलाइन सत्यापन में विद्यार्थियों को आने वाली परेशानियों के मामले ही कॉलेज में निपटाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधनों ने फैकल्टीवार मॉनिटरिंग टीमें बनाई है। पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 अगस्त तथा स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के लिए 28 अगस्त तक होंगे।
आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जीएस रोहित ने बताया एडमिशन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए फैकल्टीवार तीन मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है। टीमों के सदस्य कॉलेज के मेन गेट स्थित साइकिल स्टैंड पर बैठेंगे। यहीं से वह विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने बताया एडमिशन प्रक्रिया के दौरान सत्यापन में परेशानी न आए, इसलिए विद्यार्थी को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/registration-for-admission-in-ug-between-corona-from-today-127586501.html
No comments:
Post a Comment