Tuesday, August 4, 2020

रात का कर्फ्यु खत्म, जिम और योगा सेंटर फिर खोले जा सकेंगे

अनलॉक-3 के तहत बुधवार से जिले में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन शुरू हो जाएगा। इस बारे में कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया केंद्र की गाइडलाइन को लागू किया जा रहा है। हम कोरोना को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश व स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए और प्रभावी ढंग से अभियान चलाएंगे। अनलॉक-3 में सबसे बड़ी सुविधा रात का कर्फ्यु बंद होने के रूप में मिलेगी। इसका सीधा फायदा देररात तक कारोबारी गतिविधियां सुचारू रहने के रूप में मिलेगा। अलसुबह अब लोग जिम और योगा सेंटर में कसरत व योग के लिए जा सकेंगे। हालांकि इस सेंटर संचालकों को कई पाबंदियों का भी पालन करना होगा। अनलॉक-3 की गाइडलाइन 31 अगस्त तक लागू रहेंगी।

थिएटर, बार, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल अब भी बंद रहेंगे
गृह मंत्रालय की जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे। किसी भी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी गई है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 31 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। कंटेनमेंट ज़ोन में लगे लॉकडाउन में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और यहां पूर्ववत सख्ती जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/night-curfew-over-gym-and-yoga-center-will-be-reopened-127586498.html

No comments:

Post a Comment