Monday, August 3, 2020

मंगलवार को मार्केट खुलेगा, हाट बाजार नहीं लगेगा

कोरोना संक्रमण काल में पिछले दो तीन माह से एसडीएम दिव्या पटेल के आदेश से साप्ताहिक हाट बाजार के दिन मंगलवार को लाॅकडाउन रहता था। लेकिन कलेक्टर के आदेश के बाद अब मंगलवार के एसडीएम के आदेश को निरस्त किया है। तहसीलदार योगेंद्रसिंह ने बताया कलेक्टर के आदेश के बाद अब मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह बाजार खुलेगें, लेकिन साप्ताहिक हाट बाजार नहीं लगेगा। सामान्य दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पर अनिवार्यता जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। नप के माध्यम से मंगलवार के लाॅकडाउन निरस्ती के आदेश की मुनादी भी करवा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/market-will-open-on-tuesday-there-will-be-no-hot-market-127583153.html

No comments:

Post a Comment