ग्राम सरई के ग्रामीणों ने गांव से कावड़ यात्रा निकाली। भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कावडिए़ नगर के ताप्ती सरोवर तट पहुंचे। जहां कावड़ में ताप्ती जल भरकर गांव के लिए रवाना हुए। सोमवार सुबह गांव के मंदिर में भोलेनाथ का ताप्ती जल से अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली और सुखा शांति के लिए प्रार्थना की।
संतोष सूर्यवंशी, विजय इरपाची, संजय इरपाची, गुलाब इवने, संतोष वरबड़े, नरेंद्र आवलपाने, संजय, विजय इरपाची, प्रहलाद पठाड़े, जग्गू सूर्यवंशी, पवन खापरे, संजय गिरहारे सहित अन्य युवाओं ने रविवार शाम को गांव से कावड़ यात्रा निकाली। भोलेनाथ के जयकारे और भजन गाते हुए ताप्ती सरोवर पर पहुंचे। कावड़ में ताप्ती जल भरने के बाद रात में गांव की ओर रवाना हुए। सोमवर को सुबह ग्राम दुनावा पहुंचे।
जहां ग्रामीणों ने कावड़ियों का स्वागत किया। यहां से कावड़िए ग्राम सरई के भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। जहां भोलेनाथ का अभिषेक किया। कावड़ियों ने बताया सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अभिषेक किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/kavadis-of-sarai-performed-bholenaths-consecration-with-tapti-water-along-with-the-shouts-of-bholenath-127583168.html
No comments:
Post a Comment