Monday, August 3, 2020

इसलिए इस बार किराए के निजी वाहनाें से पहुंचीं बहनें, महू-इंदाैर के बीच 10 गुना ज्यादा राशि हुई खर्च

इस बार राखी पर्व पर काेराेना वायरस के चलते बसें व ट्रेनें बंद हाेने से बहनाें व भाइयों काे एक-दूसरे मिलने के लिए 10 गुना से ज्यादा खर्च करना पड़ा। हर बार बसें व ट्रेनें चलने से 10 से 20 रु. में महू से इंदाैर के बीच सफर हाे जाता था, लेकिन इस बार यह सुविधा बंद हाेने से निजी वाहन व किराए के वाहनाें से अावाजाही करना पड़ी। जिससे 200 रुपए से लेकर एक हजार रु. तक का खर्चा अाया। वहीं इंदाैर-महू एबी राेड पर भी दिनभर वाहनाें का अाम दिनाें से तीन गुना ज्यादा दबाव रहा।
तहसील में महू-इंदाैर के बीच हर बार राखी पर्व के दिन अाई बस व सूत्र सेवा बसें महिलाओं, युवतियाें आदि के लिए फ्री चलाई जाती थी। इसके अलावा ट्रेनाें में भी महिलाओं काे महू से इंदाैर के बीच सफर करने में दस रु. के करीब का खर्च ही आता था, लेकिन इस बार काेराेना वायरस के चलते महू-इंदाैर के बीच चलने वाली ट्रेनें व उपनगरीय बसें व अाईबस सभी बंद है। जिसके चलते राखी पर्व मनाने के लिए महिलाओं काे इस बार ट्रेवलिंग में दस गुना तक ज्यादा खर्च करना पड़ा। जाेशी माेहल्ला निवासी अंजू शर्मा ने बताया कि वह इंदाैर से एक हजार रु. में किराए का वाहन कर कर अपने परिवार में राखी पर्व मनाने आई। इसके अलावा प्लाउडन राेड पर रहने वाले रंजना वर्मा ने बताया कि हर बार वह इंदाैर अपने परिवार में राखी मनाने के लिए महू-इंदाैर उपनगरीय बस से 20 रु. में चले जाया करते थे, लेकिन इस बार बसें बंद हाेने से निजी वाहन में 200 रु. का पेट्राेल खर्च कर वह इंदाैर राखी मनाने के लिए पहुंचे।

नासमझी; रविवार काे बंद रहे पेट्राेल पंप, साेमवार काे सुबह से लगी रही कतार, ब्रेक हुई साेशल डिस्टेंसिंग

रविवार काे साप्ताहिक लाॅकडाउन के चलते शहर के अाॅरफियम चाैराहा स्थित पेट्राेल पंप बंद रहा। जिससे साेमवार काे राखी के दिन जैसे ही सुबह पंप खुला ताे यहां दिनभर पेट्राेल डलवाने के लिए वाहन चालकाें की कतार लगी रही। यहां दिनभर हालात यह रही की भीड़ अधिक हाेने से साेशल डिस्टेंसिंग ब्रेक हाेती रही।
आधे घंटे बारिश का दाैर चला, थमते ही बाजार में खरीदाराें की हाे गई भीड़
शहर में सुबह से ही बादल छाए रहने से बारिश का माैसम हुअा। वहीं सुबह 10.30 बजे करीब एका-एक रिमझिम बारिश की शुरुअात हुई। करीब अाधे घंटे तक बारिश का दाैर चला। इसके बाद जैसे ही बारिश रूकी। उसके बाद एमजी राेड, छाेटा बाजार, माणक चाैक, मेन स्ट्रीट आदि मुख्य बाजाराें में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इधर, हैदराबाद से महू नहीं आ सकी बहन, इसलिए वीडियाे काॅलिंग के जरिए किया राखी सेलिब्रेशन

काेराेना वायरस के चलते इस बार कई बहनें राखी मनाने नहीं आ सकी। सांघी स्ट्रीट में रहने वाले पुलकित भराणी व मयूरी भराणी की एक बहन माधवी भराणी इस बार हैदराबाद में हाेने से घर के राखी सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हाे सकी, इसलिए तीनांे भाई-बहन ने वीडियाे काॅलिंग के जरिए अाॅनलाइन राखी सेलिब्रेशन किया। हर बार जाे राखी में एक साथ रहते थे। इस साल पहली बार उन्हाेंने वीडियाे काॅलिंग के जरिए यह पर्व मनाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Therefore, this time the sisters arrived by private vehicles of rent, 10 times more amount was spent between Mhow and Indair.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/therefore-this-time-the-sisters-arrived-by-private-vehicles-of-rent-10-times-more-amount-was-spent-between-mhow-and-indair-127583173.html

No comments:

Post a Comment