Tuesday, August 25, 2020

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज आएँगे

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को शहर प्रवास पर आएँगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, मदन तिवारी, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विष्णु शंकर पटैल के अनुसार श्री सिंह आज सुबह साढ़े 8 बजे दिल्ली से स्पाइस जेट की फ्लाइट से डुमना विमानतल पहुँचेंगे, जहाँ से वे सर्किट हाउस नंबर 1 में कुछ देर विश्राम करने के बाद जिलहरीघाट प्रेमानंद आश्रम पहुँचेंगे, जहाँ जगद््गुरु रामानंदाचार्य नरेशाचार्य महाराज द्वारा किए जा रहे चातुर्मास अनुष्ठान में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में करने के बाद वे गुरुवार की सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट से वापस दिल्ली रवाना होंगे।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/former-cm-digvijay-singh-will-come-today-127653591.html

No comments:

Post a Comment