रक्षाबंधन पर भी चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प बरकरार रहा। शहर के सामाजिक संगठनों ने शपथ लेकर चीन की राखी, चीनी गिफ्ट आइटम और दूसरे प्रोडक्ट नहीं खरीदने और इनका उपयोग नहीं करने का
संकल्प लिया।
दूसरी ओर इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने अपने घरों में रॉ मटेरियल से हैंडमेड राखी बनाई। इन्हें अपने यहां काम करने वालों को दिया गया और उन्हें भी समझाया कि चाइना राखी नहीं खरीदे।
शपथ कार्यक्रम रविवार दोपहर 12 बजे राजवाड़ा के पास पैलेस गार्डन में आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें व्यापारी संगठनों के लोग भी थे। सबने संकल्प के साथ अपनी बातें साझा की। व्यापारियों ने बताया उनमें से कई ने इस बार चाइना रखी नहीं बुलवाई। इंडिया मेड सामान ही दुकानों पर रख रहे हैं। धीरे-धीरे ये संकल्प बढ़ता जा रहा है।
इनरव्हील क्लब की रितू सोडानी ने बताया, ग्रुप की 16 सदस्यों ने एक सप्ताह से काम शुरू कर दिया। बच्चों ने भी इसमें साथ दिया। तय किया था कि खुद के लिए चाइना राखी नहीं लाएंगे। साथ ही परिवार से जुड़े लोगों को भी समझाएंगे। सदस्यों ने घर में पड़ी पुरानी मालाओं, जींस, क्राफ्ट आइटम, पॉलीबैग और दूसरे वेस्ट मटेरियल से सुंदर राखियां बनाई। घरों में काम करने आने वालों को इन्हें दिया। साथ में उपहार भी दिए। वे भी इस संकल्प के सहभागी बने। इसमें शैलू बाबेल, रक्षा गादिया, नेहा संघवी, निक्की जैन, विधि जैन, शीतल जादौन, प्रिया जैन, श्वेता जैन, परी गादिया, सोनम जैन, निकिता जैन, हंसा कोठारी, निधिता रूनवाल, श्रद्धा जैन और प्रीति जैन ने सहभागिता की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/the-traders-did-not-call-chinese-rakhi-the-club-made-handmade-127579982.html
No comments:
Post a Comment