दिन दिन के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलेगा। इस दिन रक्षाबंधन है इसलिए व्यापार में उठाव रहेगा। कोरोना संक्रमण के दौरान यह पहला मौका होगा जब त्योहार पर बाजार मुस्कुराएगा। व्यापारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।
शनिवार की तरह रविवार को भी टोटल लॉकडाउन रहा। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। अब सोमवार को बाजार पूरी तरह खुलेगा। त्योहार होने के कारण बाजार में भीड़ रहेगी। यातायात व्यवस्था वैसी ही रहेगी, वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने पहले ही प्रमुख मार्ग की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगा रखे हैं। इसलिए वाहन लेकर बाजार में ना जाएं।
ऐसा रहेगा व्यापार
रक्षाबंधन पर मिठाई, कपड़े, राखी, पूजन सामग्री का अच्छा व्यापार होने का अनुमान है। होटल संचालक दीपक रूपश्री ने बताया दो दिन बंद के कारण राखी पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
गिफ्ट आइटम के विक्रेता पीयूष पटेल ने कहा इस बार त्योहार के दिन गिफ्ट बिकेंगे, क्याेंकि दो दिन बाजार बंद रहा।
लॉकडाउन में एटीएम से नहीं निकला कैश : रविवार को एटीएम ने पैसा नहीं उगला। शहर के प्रमुख एटीएम में केश नहीं होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई, एचडीएफसी और यूनियन बैंक के एटीएम खाली रहे। इससे लोग रुपए निकालने एक एटीएम से दूसरे एटीएम जाकर परेशान हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/today-the-market-will-open-due-to-the-presence-of-rakshabandhan-business-will-be-lifted-127579979.html
No comments:
Post a Comment