Monday, August 3, 2020

जर्जर पाेस्टमार्टम भवन में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं, परिजन व डॉक्टर हो रहे परेशान

शहर में कुड़ावा रोड स्थित करीब 35 साल पुराना पोस्टमार्टम भवन जर्जर हो रहा है। छीपाबड़ और सिराली थाना क्षेत्र के बीच एक मात्र पोस्टमार्टम भवन है। पोस्टमार्टम क्षतिग्रस्त भवन में अव्यवस्था के बीच हाेते हैं। परिजनों के साथ ही डॉक्टर को भी परेशान होना पड़ता है। भवन की स्लेब टूटने से भी पोस्टमार्टम में परेशानी आती है। दरवाजे और खिड़की टूट चुके हैं। भवन में प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली कनेक्शन नहीं है। बिजली नहीं होने से कई बार शवों का पोस्टमार्टम नहीं होता है। खिरकिया के साथ ही सिराली तहसील के मामलों के भी पोस्टमार्टम के लिए आते हैं।

जिस जगह पोस्टमार्टम भवन बना है वहां पर पहले नगर परिषद कचरा फेंकती थी। अब वही कचरा परेशानी बन रहा है। अब यह रहवासी क्षेत्र हो गया है। पोस्टमार्टम भवन के आसपास 50 से अधिक परिवार रहते हैं। भवन से अब लोगों को परेशानी होने लगी है। बीएमओ डाॅ. आरके ओनकर ने कहा भवन में बिजली व पानी की कमी से शवाें का पीएम करने में दिक्कत हाेती है। अवयवस्थाओं काे ठीक करने की जिम्मेदारी नप की है। नप सीएमओ एआर सांवरे ने कहा भवन की मरम्मत, बिजली व पानी की व्यवस्था कराने प्रक्रिया पूरी कराएंगे। एसडीओपी राजेश सुल्या ने बताया जर्जर भवन की मरम्मत नप के माध्यम से होना चाहिए। नया भवन बनाने पीएचक्यू में पत्राचार करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खिरकिया। कुड़ावा राेड स्थित 35 साल पुराना जर्जर पीएम भवन।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/no-electricity-and-water-system-in-shabby-pastmart-building-family-and-doctors-are-worried-127583135.html

No comments:

Post a Comment