प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी महासती पुण्यशीलाजी ठाणा 5 की प्रेरणा से पीनू ब्रजवानी 32 उपवास की तपस्या पूरी कर रही है। तपस्वी का पारणा मंगलवार को होगा।
दरअसल, पीनू ब्रजवानी डेढ़ माह पूर्व अपने पीहर आई थी। कोरोना संक्रमण के कारण ससुराल ना जा सकी। इनके पति राकेश मालवीय चौकी प्रभारी भागसुर (बड़वानी) में पदस्थ हैं। शादी के पूर्व पीनू 8 एवं 11 उपवास की तपस्या कर चुकी। स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश भंडारी व चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुभाष झामर ने बताया कोरोना संक्रमण के कारण प्रवचन बंद है। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मात्र तपस्वियों को प्रत्याख्यान साध्वी भगवंतों के मुखाग्र से हो रहे हैं। सभी गतिविधियां अपने-अपने घर से ही हो रही हैं। संघ के वरिष्ठ सदस्य विपुल धोका ने बताया आयंबिल तप से 11 मासक्षमण चल रहे थे। जिसमें से 2 तपस्वियों का मासक्षमण पूर्ण हो चुका है। 7 तपस्वियों का पारणा मंगलवार को है।
ये भी कर रहे आराधना
28 एकासना तप से मासक्षमण चल रहे हैं। 7 एकांतर तप, 2 धर्म चक्र तप खुशबू मेहता व संगीता श्रीमाल, तेले-तेले पारणा सीमा झामर, उपवास का सिद्धि तप रक्षा प्रकाश रुनवाल एवं पांच मेरु तप किरण बाफना, सुशीला झामर, शिरोमणि वागरेचा, ऋतु गादिया, सरोज कुवाड के चल रहे हैं.। तप चक्रेश्वरी स्नेहलता बहन वागरेचा के 37 उपवास एवं पीनू ब्रजवानी ने 32 उपवास सहित सभी तपस्वियों को प्रत्याख्यान दिए।
तपस्वियों का बहुमान
तपस्वियों का बहुमान श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुभाष झामर, विपुल धोका, विनोद बाफना, पंकज वागरेचा ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/mass-penance-of-2-ascetics-is-complete-today-seven-ascetics-will-be-parana-127583133.html
No comments:
Post a Comment