Sunday, August 23, 2020

गंदा पानी घरों तक न पहुंचे, इसके लिए सप्लाई के पहले एलम का बढ़ाया जाएगा डोज

बारिश के सीजन में बांध से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें आती है। इसके चलते बांध से सप्लाई करने के पहले एलम का डोज बढ़ाया जाएगा, ताकि साफ पानी घरों तक पहुंचे। इन्हीं सभी स्थितियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार रविवार को अफसरों और इंजीनियरों के साथ पहुंचे।

उन्होंने बांध के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात करने और आसपास लगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की सफाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उधर, राॅ-वाटर का निरीक्षण करते हुए उन्हें पानी की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने पानी को साफ करने के लिए एलम की मात्रा बढ़ाए जाने के लिए कहा है।

रैमकी उठाएगी संजय ड्राइव से जलकुंभी
निगमायुक्त ने छोटे तालाब की जलकुंभी सफाई के लिए 5 अतिरिक्त नाव लगाने और जो जलकुंभी छोटे तालाब से निकालकर संजय ड्राइव पुल पर फेंकी जा रही है। उसे रैमकी द्वारा उठाए जाने के निर्देश दिए हैं।

उधर, अमृत योजना प्रोजेक्ट के तहत छोटे तालाब के पास बनाए जा रहे पार्क की निर्माण को गति देने के लिए कहा है। अफसरों के साथ उन्होंने बीड़ी अस्पताल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं भी देखी। सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया, उपायुक्त डाॅ.प्रणय कमल खरे, उपायुक्त आरपी श्रीवास्तव व निगम के इंजीनियर भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/to-prevent-the-dirty-water-reaching-the-houses-the-alum-will-be-increased-before-the-supply-127646444.html

No comments:

Post a Comment