Friday, August 7, 2020

स्टेट बार चुनाव में बाहर हुए 83 उम्मीदवार, 61 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे

मप्र स्टेट बार काउंसिल की 25 सदस्यों की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव मैदान में उतरे 145 में से अब तक कुल 83 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं। एक प्रत्याशी के निर्वाचित होने के बाद अब सिर्फ 61 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रशांत दुबे के अनुसार शुक्रवार को बाहर हुए प्रत्याशियों में जबलपुर के सीएम तिवारी, विश्वास पलिया, मुकेश कुमार सुलाखे, शुजालपुर के अजय पाल सिंह जादौन और उमरिया के पुष्पराज सिंह एलीमिनेट घोषित होने के कारण चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गये हैं। टॉप टेन की मौजूदा सूची में इन्दौर के विवेक सिंह, जबलपुर के मनीष तिवारी, इन्दौर के सुनील गुप्ता, नरेन्द्र कुमार जैन, गाडरवारा के रामेश्वर नीखरा, जबलपुर के आरके सिंह सैनी, भोपाल के विजय कुमार चौधरी, उज्जैन के प्रताप मेहता, इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया और जबलपुर के राधेलाल गुप्ता शामिल हैं। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/83-candidates-out-of-state-bar-election-61-candidates-remain-in-the-fray-127596985.html

No comments:

Post a Comment