Tuesday, August 25, 2020

एसडीएम के नाम पर दो पेटी सेव फल, 5 हजार रुपए ठगे

पिपरिया एसडीएम नितिन टाले के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया। एसडीएम ने नागरिकों से ऐसे ठगों को लेकर सावधान रहने की अपील की।
सूत्रों के अनुसार सरदार वार्ड में पुलिया के पास फल बेचने वाले इजराइल से एक व्यक्ति ने एसडीएम के नाम पर दो पेटी सेवफल और 5 हजार रुपए के खुल्ले लेकर चलने काे कहा। सेवफल और रुपए लेकर विक्रेता कार तक गया। उस आदमी ने कहा बंगले पर चलो सेवफल के रुपए और पांच हजार रुपए दिलवाता हूं। कुछ देर बाद उसने इजराइल से कहा मैं किसी जरूरी काम से जा रहा हूं तुम रुको मैं किसी को भेजता हूं जाे रुपए दे जाएगा। वह आदमी कार लेकर लापता हो गया। फल विक्रेता काे कुछ समझ नहीं आया ताे उसने पुलिस में शिकायत की। एसडीएम नितिन टाले ने कहा कि थाना मंगलवारा पुलिस को ठगी करने वाले का पता लगाने को कहा है।थाना मंगलवारा टीआई उमेश तिवारी ने बताया कि ठगी करने का एक शिकायती आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/two-boxes-save-fruits-in-the-name-of-sdm-cheated-5-thousand-rupees-127653603.html

No comments:

Post a Comment