Tuesday, August 25, 2020

धान विक्रय का पंजीयन 15 सितंबर से करा सकेंगे किसान

खरीफ 2020-21 में धान तथा अन्य मोटे अनाजों के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर करा सकते हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ लेने के लिए किसान गत वर्ष की तरह पंजीयन केंद्र कियोस्क सेंटर ई-उपार्जन पोर्टल तथा किसान एप के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकेंगे। नए किसान, बटाई पर खेती करने वाले किसान तथा वनाधिकार पत्र धारी किसान केवल पंजीयन केंद्र में ही अपना पंजीयन करा पाएंगे। पंजीयन के लिए किसान द्वारा बोई गई फसल के सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक गिरदावरी करके जानकारी भू-अभिलेख में दर्ज की जाएगी। किसान 14 सितंबर तक दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन किसानों ने गत वर्ष पंजीयन कराया था उन्हें किसी भी प्रकार की दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल बोए गए क्षेत्र की जानकारी व क्षेत्रफल दर्ज करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/farmers-will-be-able-to-register-paddy-sales-from-september-15-127653607.html

No comments:

Post a Comment