Sunday, August 9, 2020

आज से 3 दिन तक ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, थमेंगे ट्रकों के पहिए

5 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर 10 अगस्त सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते रविवार रात 12 बजे से ही ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। इस दौरान खंडवा में आने और यहां से बाहर जाने वाली वस्तुओं का परिवहन नहीं हो पाएगा। ऐसे में वस्तुओं के भाव बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑनर्स एसोसिएशन खंडवा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफी ने बताया हड़ताल में खंडवा जिले से 1200 मालवाहक और ट्रांसपोर्टर शामिल होंगे। उन्होंने सभी से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transporters strike for 3 days from today, wheels of trucks will stop


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/transporters-strike-for-3-days-from-today-wheels-of-trucks-will-stop-127603515.html

No comments:

Post a Comment