कोरोना के कारण साढ़े 4 महीने से एक ही स्थान पर खड़ी बसों की हालत खराब हाेती जा रही है। जिले के 15 ऑपरेटर्स की 150 बसें कभी सड़काें पर दाैड़ा करती थीं, लेकिन अब उन पर खरपतवार की बेल चढ़ गई है। बस के बाहर लोहे की चादरें सड़ रही हैं तो भीतर यात्रियों की सीट भी जगह-जगह से खराब हो गई हैं। यदि समय रहते बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो यह कबाड़ हो जाएंगी।
15 ऑपरेटर्स सहित 1500 ड्राइवर, एजेंट और हेल्पर पर रोजगार का संकट
एक रूट पर चलने वाली एक बस पर कम से कम 10 लोग काम करते हैं। इसमें ड्राइवर और हेल्पर के साथ जगह-जगह से सवारी बिठाने वाले एजेंट शामिल हैं। बसों के पहिए थमने से इन 1500 लोगों के सामने रोजगार का संकट आ गया है। ये सब्जी-भाजी बेचकर परिवार का गुजारा करने को मजबूर हैं।
पांच महीने के इंश्योंरेस को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि बस तो चली ही नहीं
बस ऑपरेटर अंकित गौर ने बताया एक बस का एक साल का इंश्योरेंस 60 हजार रुपए में होता है। पांच महीने के इंश्योरेंस की रकम लगभग 25 हजार रुपए होती है। हमारी मांग है कि पिछले साढ़े चार महीने से बस नहीं चल रही है। जब बस एक जगह खड़ी रही तो पांच महीने की इंश्योंरेस पॉलिसी को आगे बढ़ाया जाए।
परिचालकों की पीड़ा अब तो सब्जी भी नहीं खरीद रहे लोग
लॉकडाउन के बाद से चालक-परिचालक बेरोजगार हो गए हैं। चालक-परिचालक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय व कोषाध्यक्ष खुर्शीद अली ने बताया सरकार ने हमारी ओर ध्यान नहीं दिया। हमारे लिए कोई राहत पैकेज जारी नहीं किया गया। ज्यादातर चालक-परिचालक सब्जी, फल बेच रहे हैं। कई लोग तो गारा-मिट्टी का करने को मजबूर हो गए हैं। लॉकडाउन में सब्जी बिक जाती थी, लेकिन कोरोना के डर से अब तो लोग सब्जी भी नहीं खरीद रहे हैं।
जंक्शन पर ट्रेनाें की अावाजाही हुई कम, ट्रैक पर उग आए पौधे
प्लेटफार्म 2 व 3 के बीच ट्रैक पर पौधे उग आए हैं। 1 जून से 14 जोड़ी विशेष ट्रेनों में से एक दिन में अप व डाउन में 6-6 गाड़ियां ही आ रही हैं। रोज औसत 135 से 136 यात्री सफर कर रहे हैं।
कई दिनों से बंद है नाश्ते की दुकान, भट्टी में उग आए पपीते के पौधे
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर चाय-नाश्ते की दुकान के पास रखी भट्टी में पपीते के पौधे उग आए। दुकान बहुत दिनों से बंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/150-buses-of-15-operators-have-been-standing-in-one-place-for-four-and-a-half-months-weed-rails-climbed-on-the-roof-127603517.html
No comments:
Post a Comment