Friday, August 7, 2020

सदर चौपाटी की गुमटी नम्बर 24 सील, दीवार तोड़ी गई थी

सदर चौपाटी की गुमटी नम्बर 24 को सील कर दिया गया है। गुमटी संचालक पर यह आरोप है कि उसने अवैध तरीके से सरकारी दीवार को तोड़ा था और गुमटी के दूसरी ओर भी शटर लगाने का प्रयास किया। इसे लेकर केंट थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। केंट बोर्ड सीईओ सुब्रत पॉल ने गुमटी क्रमांक 24 के संचालक ताराचंद गुप्ता द्वारा अवैध तरीके से शटर लगाने के मामले को गंभीरता से लेते शुक्रवार को गुमटी को सील कराने की कार्रवाई की गई। पुलिस बल के साथ पहुँचे बोर्ड के अधिकारियों ने गुमटी को सील किया और अब आगे की कार्रवाई बोर्ड द्वारा ही की जाएगी।

पार्षद मामले में हुई समिति की बैठक
केंट बोर्ड के पार्षद द्वारा सदर मेन रोड पर किए गए अवैध निर्माण के मामले में शुक्रवार को जाँच समिति के समक्ष इंजीनियर की रिपोर्ट के साथ ही पार्षद का जवाब भी प्रस्तुत हो गया। जाँच समिति ने विचार करने के बाद पूरा मामला बोर्ड मीटिंग के लिए सुरक्षित कर लिया है और आगे जब भी बोर्ड मीटिंग होगी उसमें इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/sadar-chowpattys-missing-number-24-seal-wall-was-broken-127597001.html

No comments:

Post a Comment