Friday, August 7, 2020

पासपोर्ट आवेदकों के लिए वर्चुअल अदालत 12 को

पासपोर्ट कार्यालय भोपाल 12 अगस्त को वर्चुअल अदालत आयोजित करने जा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय के प्रभारी एसएन मिश्रा के अनुसार लंबित मामलों के आवेदक अब 12 अगस्त को घर पर बैठकर वर्चुअल अदालत के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर, वॉट्सएप वॉइस और वीडियो कॉल कर अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर सकेंगे।

निगम के कैश काउंटर खुले रहेंगे- निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दूसरे शनिवार के अवकाश के बाद भी नगर निगम के सभी कैश काउंटर्स आज खुले रहेंगे ताकि लोग अपने करों का भुगतान कर सकें। कार्यालय खुलने के समय से शाम को बंद होने के समय तक सभी कर्मचारी और अधिकारी कैश काउंटरों में ही रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/virtual-court-for-passport-applicants-on-12-127596998.html

No comments:

Post a Comment