नवागत टीआई जितेंद्र पाठक ने वायडीनगर थाने का चार्ज संभालते ही डोडाचूरा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एक पिकअप वाहन से 4 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिकअप में 17 कट्टे प्याज के थे, इनके साथ 18 कट्टों में डोडाचूरा भरा था। टीआई पाठक ने बताया रविवार को मुखबिर की सूचना गांव अचेरी स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास आम रोड पर नाकाबंदी की। सफेद पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें 17 कट्टे प्याज के थे, इन्हीं के साथ 18 कट्टों में 4 क्विंटल 16 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा भरा था। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए के करीब है। पुलिस ने मौके पर समस्त वैधानिक कार्रवाई करके आरोपी अब्दुल पिता अय्यूब हुसैन (26) निवासी ग्राम बागलिया राजस्थान व लखन पिता गोपाल राठौर (18) निवासी अयोध्याबस्ती को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करके पिकअप को जब्ती में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/4-quintals-of-18-cuts-filled-with-dodachura-two-arrested-127603550.html
No comments:
Post a Comment