तहसील में काेराेना के सात नए पाॅजिटिव केस आए। जिसमें छह केस ग्रामीण व एक महू केंट एरिया का है। वहीं इसके अलावा 16 मरीज स्वस्थ हाेकर घर भी लाैटे हैं। अब तक काेराेना संक्रमित मरीजाें की कुल संख्या 372 पर पहुंच गई है। इनमें 33 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। वहीं 206 लाेग स्वस्थ भी हुए है। जिसके बाद एक्टिव केस 133 बचे हैं।
तहसील मंे साेमवार काे अाई रिपाेर्ट में धारनाका में पति व पत्नी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। इसके अलावा महूगांव में 28 साल के पुरुष, 50 साल के पुरुष व 18 साल की युवती की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। सिमराेल में 35 साल के पुरुष की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं महू केंट एरिया में लश्कर लाइन में रहने वाले 40 साल के पुरुष की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। यह इंदाैर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा था। जहां पर उसका सैंपल लिया गया। जिसके बाद इसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। सात नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन सुबह से ही संक्रमित मरीजाें के परिजनाें काे हाेम क्वारेंटाइन करने के साथ ही उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया में जुटा रहा। इसके अलावा अब इन मरीजाें के संपर्क के लाेगाें की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उनके भी सैंपल लिए जा सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/seven-new-positive-patients-increased-big-relief-16-healthy-hawkers-also-brought-home-127583182.html
No comments:
Post a Comment