बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब ने रविवार को शहर में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है। जिसमें संत रविदास वार्ड निवासी 55 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर हैं और दूसरा राहतगढ़ ब्लॉक के कनौनी गांव का मजदूर, जो गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से आया है। दोनों को टीबी अस्पताल से बीएमसी के एचडीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दो और मामले सामने आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 21 पर पहुंच गया है।
डॉक्टरों का मानना है कि संत रविदास वार्ड निवासी झोलाछाप डॉक्टर उनके लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। जानकारी के अनुसार वह सिंधी कैंप और सदर जैसे दो स्थानों पर बगैर रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक खोल बैठता था। फीस कम होने के कारण आसपास की झुग्गी और बस्तियों के लोग इनसे ही अपना इलाज कराने आते थे। झोलाछाप ने 13 मई तक फ्लू ओपीडी चलाकर जमकर सर्दी-खांसी के मरीजों की जांच की है। इसके बाद उसे सर्दी-खांसी की शिकायत होने के कारण उसने क्लीनिक बंद कर दी थी। अब झोलाछाप के पॉजिटिव आने के बाद उनके द्वारा देख गए मरीजों का डाटा खंगाला जाएगा।
सैपलिंग कराने आए झोलाछाप, , प्रबंधन ने इन्हें भी घर भेज दिया
संत रविदास वार्ड निवासी झोलाछाप डॉक्टर पिछले करीब 3 दिन से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था। जिसके कारण शनिवार को वह खुद फ्लू ओपीडी में अपनी जांच कराने पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने कोरोना के लक्षण देखते ही उन्हें टीबी अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया। जांच के बाद डॉक्टर को होम क्वारेंटाइन किया गया था और रविवार को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बीएमसी बुलाकर टीबी अस्पताल शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार मात्र 50 रुपए लेकर यह सुबह-शाम मरीजों का इलाज करते थे।
खतरा:2 दिन पहले सिंधी काॅलाेनी के तीन लाेगाें काे लगाया था इंजेक्शन
संतकंवरराम और संतरविदास वार्ड के बीच गुरुनानक काॅलाेनी निवासी जिस कथित डाॅक्टर काे काेराेना पाॅजीटिव निकला है वह एक दिन पहले तक कई लाेगाें का इलाज करता रहा। जानकारी के अनुसार दाे दिन पहले उसने सिंधी काॅलाेनी के एक ही परिवार के दाे लाेग व एक अन्य काे बीमार हाेने पर इंजेक्शन लगाया था। अब उनमें हड़कंप है। माेतीनगर पुलिस और प्रशासन की टीम उसकी क्लीनिक पहुंची और देर रात तक आसपास के लाेगाें से जानकारी जुटाती रही। माेतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि कुछ लाेगाें ने काेराेना पाॅजीटिव से इलाज कराया है। उसके संपर्क में आए लाेगाें की सैंपलिंग और कंटेनमेंट एरिया बनाने का काम साेमवार काे हाेगा। अभी लाेगाें काे घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।
108 एम्बुलेंस से क्लीनिक स्टाफके साथ मरीजों का डाटा भी बुलाया
झोलाछाप के पॉजिटिव होने के बाद अब बीएमसी के डॉक्टरों ने संक्रमण की जांच भी शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले 108 एम्बुलेंस भेजकर क्लीनिक पर काम करने वाले दो युवकों को जांच के लिए बुलाया गया है। ये युवक झोलाछाप की क्लीनिक में मरीजों का नंबर लगाने का काम करते थे। वहीं उनके साथ क्लीनिक से मरीजों का डाटा भी बुलाया जा रहा, ताकि यह पता चल सके कि डॉक्टर ने पिछले एक माह में कितने मरीज देखें और कितनों को संक्रमण फैलाया है।
दिल्ली-गाजियाबाद के टोल प्लाजा पर काम करता था युवक, परिवार के 5 सदस्यों के साथ लौटा, बाकी सभी निगेटिव
दूसरा पॉजिटिव राहतगढ़ ब्लॉक के कमौनी गांव का निवासी 18 वर्षीय युवक है। जो 15 मई को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से लौटा है। युवक ने बताया कि वह दिल्ली-गाजियाबाद टोल प्लाजा पर काम करता था। उसके साथ भाई, चाची और तीन चचेरे भाई-बहन भी गाजियाबाद में ही रहते थे। 13 मई को सभी छह लोग गाजियाबाद से निकले थे और झांसी तक बस से पहुंचे। इसके बाद सागर का सफर ट्रक और बस के जरिए किया है। युवक का कहना है कि जिस ट्रक और बस में वे सवार हुए उसमें ड्राइवर और क्लीनर के अलावा कोई नहीं था। 15 मई को सुबह सागर पहुंचते ही सभी पहले टीबी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उनके सैंपल लेकर सभी को बीड़ी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया था। जिसमें 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बाकी सभी निगेटिव निकले हैं।
इधर, सदर के मरीज का इलाज करने वाले गोपालगंज के प्राइवेट डॉक्टर ने अब तक नहीं कराई जांच
वहीं कोरोना पॉजिटिव मिले नासिक से लौटे सदर निवासी 22 वर्षीय युवक का इलाज करने वाले गोपालगंज के प्राइवेट डॉक्टर भले ही घर में क्वारेंटाइन हो गए हों, लेकिन अब तक उन्हें अपनी जांच कराना जरूरी नहीं समझा, वहीं रैपिड रिस्पांस टीम को कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में डॉक्टर का नाम मिलने के बाद भी उन्हें जांच के लिए नहीं भेजा गया। पॉजिटिव की हिस्ट्री में डॉक्टर के स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालक का भी नाम था, लेकिन इनकी भी जांच अब तक नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/scorching-doctor-corona-positive-running-flu-opd-in-sindhi-camp-and-sadar-127313007.html
No comments:
Post a Comment