Sunday, May 17, 2020

25 तक बढ़ा जिले में लॉकडाउन, दूध-सब्जी, किराना की होगी होम डिलीवरी

कोराेना के लगभग रोज नए केस सामने आ रहे है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रीति मैथिल नायक ने शहर, मकरोनिया और कैंट एरिया में दी गई कुछ रियायतों को वापस लेने का फैसला किया है। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार 25 मई के रात 12 बजे तक इन इलाकों में केवल होम डिलीवरी के जरिए दूध, सब्जी और किराने की सप्लाई होगी।

पहले दी गई रियायत के रूप में इलेक्ट्रिकल्स आइटम जैसे पंखा, कूलर, एसी की विक्रेता फर्म, रिपेयरिंग दुकान, पंचर और चश्मा की बिक्री व रिपेयरिंग को पांबद कर दिया गया है। कटरा बाजार (परकोटा तिराहा, बड़ा बाजार की प्रवेश गली, राधा तिराहा, विजय टॉकीज क्षेत्र, नमक मंडी का प्रवेश स्थल व जय स्तंभ के पास का इलाका) के होल सेल विक्रेता, फुटकर दुकानदारों को बिक्री कर सकेंगे। कंटेनमेंट एरिया में कोई भी रियायत नहीं दी गई है।

मोहल्ले की दुकान से होम डिलीवरी हाेगी
आदेश के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक किराना दुकान खोलने की अनुमति होगी। नागरिक अपने वार्ड की दुकान पर सामान लेने नहीं जाएंगे। उन्हें होम डिलीवरी के जरिए सामान पहुंचाया जाएगा। दूध पहले की तरह होम डिलीवरी के जरिए आएगा। सब्जी ठेले के जरिए बेची जाएगी। दवा दुकानें, पेट्रोल पंप, कृषि मंडिया व उपार्जन से जुड़ी समस्त एजेंसिया, खाली-भरे हुए मालवाहक, रसोई गैस की आपूर्ति पूर्व की तरह बहाल रहेंगे। आदेश में पशु आहार व कृषि संबंधी दवा, बीज, स्टेशनरी आदि की दुकान के बारे में कुछ नहीं लिखा गया है। दो पहिया वाहन व कार चलाने आदि के बारे में भी कुछ नहीं लिखा गया है। इस बारे में एक अफसर का कहना है कि आदेश में जिक्र नहीं होने का मतलब है कि इन्हें बेन किया गया है।

बाकी नगरीय क्षेत्र में सुविधाएं जारी रहेंगी
आदेश के अनुसार कैंट, नगर निगम और मकरोनिया को छोड़ बाकी सभी नगरीय क्षेत्रों में किराना दुकान खुलेंगी। सब्जी व दूध की आपूर्ति घर-घर होगी। दवा दुकान, रसोई गैस, पेट्रोल पंप, राशन दुकान, खाद-बीज की दुकान, पशु आहार की दुकान, स्टेशनरी, चश्में की दुकान, कूलर-पंखे, साइकिल मरम्मत आदि की दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।

गांव प्रतिबंध से लगभग मुक्त रहेंगे
आदेश के अनुसार जिले के सभी गांव में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। ग्रामीणों के एक गांव से दूसरे में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown, milk and vegetables will be home delivery in the district up to 25


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/lockdown-milk-and-vegetables-will-be-home-delivery-in-the-district-up-to-25-127312960.html

No comments:

Post a Comment