मातृदिवस के अवसर पर जनअभियान परिषद के तत्वावधान में वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को सम्मानित किया गया। बनखेड़ी मां नर्मदा ग्राम विकास समिति एवं प्रखर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने चिह्नित सात महिलाओं के घर जाकर स्वागत किया। संस्था प्रमुख लक्ष्मीप्रसाद मेहरा ने बताया रविवार को मातृदिवस पर घर-घर पहुंचकर दुर्गा बाई परधान, मुन्नी बाई कुशवाहा, कालिया बाई कहार, मीरा परधान, सेवंती बाई साहू, दशोदा गढ़वाल, कमला ठाकुर आदि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सभी महिलाओं के हाथ सेनेटाइजर से साफ कराके चेहरे पर मॉस्क लगाएं। एक-एक साड़ी, एक जोड़ी चप्पल भेंट करके सभी को सत्तू खिलाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/sarees-and-slippers-distributed-to-honor-older-women-on-mothers-day-127290071.html
No comments:
Post a Comment