टाट पट्टी बाखल में कोरोना संक्रमितों के सैंपल लेने गए डाक्टर्स व स्टाफ पर पत्थरों से हमला करने वाले तीन आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। एजीपी अभिजीत सिंह राठौर के मुताबिक आरोपी साहवेज पिता रईस उसका भाई नावेद, साजेब पिता आबिद ने जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। अर्जी में उल्लेख किया था कि तीनों के खिलाफ कहीं कोई दूसरा अपराध नहीं है। मूल रूप से इंदौर के ही रहने वाले हैं। जमानत मिलने पर कहीं जाने नहीं वाले। केस दर्ज होने के बाद लगभग दो महीने उन्हें जेल में हो गए हैं। शर्तों के साथ जमानत दी जाना चाहिए। एजीपी राठौर ने आपत्ति ली कि संक्रमण के इस दौर में डाॅक्टर्स मुश्किल हालात में काम कर रहे हैं। एेसे में जमानत मिली तो अधिकारी, कर्मचारी, डाॅक्टर्स का मनोबल गिरेगा। इन्हें जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।
पुलिस के स्टीकर लगी बाइक से पुलिस लाइन में जा रही थी सब्जियां, नगर निगम ने जब्त की
वहीं,बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगाकर एक युवक पुलिस लाइन में सब्जियां सप्लाय करने जा रहा था। नगर निगम ने सब्जियां जब्त कर ली हैं। उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने रात 2 बजे सहायक बबलू कल्याणे, वीरेंद्र उपाध्याय के साथ आठ टीमें बनाकर शहर में घेराबंदी की। एरोड्रम रोड पर खुद उपायुक्त ने चेकिंग की। पुलिस का स्टीकर लगी एक बाइक को रोका गया तो युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उपायुक्त ने आई कार्ड मांगा तो दिखा नहीं सका। युवक कहने लगा मैं एडीजी का आदमी हूं। उपायुक्त ने कहा बात करवाओ तो कुछ नहीं बोला। उसने कबूला कि यह सब्जियां पुलिस लाइन में ले जा रहा था। निगम की टीम ने सुबह तक 8 ट्रक सब्जियां पकड़ीं। सभी को जब्त कर चिड़ियाघर पहुंचाया गया।
अवैध रूप से सब्जी-फल बेचने वालों की अब होगी गिरफ्तारी
शहर में अवैध रूप से फल और सब्जियां बेचने वालों की अब धारा 151 में गिरफ्तारी की जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि लगातार अवैध सब्जी बिकने की शिकायत आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/three-accused-who-threw-stones-at-a-team-of-doctors-in-tatpatti-bakhal-did-not-get-bail-127290070.html
No comments:
Post a Comment