हंडिया थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुनील गाैर काे एसपी मनीष अग्रवाल ने गुरुवार काे सस्पेंड कर दिया। एसपी के अनुसार गाैर ने बिना रायल्टी रेत चाेरी करने वाले डंपर चालक के खिलाफ जांच कर चाेरी का केस दर्ज नहीं किया था। हंडिया थाना क्षेत्र में करीब 4 माह पहले रेत चाेरी का एक मामला आया था। हंडिया में खनिज विभाग की टीम व पुलिस ने सुबह मून लाइट कंपनी का एक डंपर जांच के लिए राेका। जांच में पता चला कि रायल्टी नहीं थी। डंपर थाने में खड़ा करा लिया। इस बीच मून लाइट कंपनी ने पुलिस व खनिज विभाग द्वारा डंपर पकड़ने के कुछ देर बार रायल्टी बनवा ली। इसके बाद डंपर छाेड़ दिया। भास्कर मेें यह मामला प्रमुखता से छपा था।
प्रशासन ने इस मामले में जांच कर चाेरी का केस दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी के नाम पत्र जारी किया था। पुलिस के विश्वस्त सूत्राें की मानें ताे तत्कालीन थाना प्रभारी रहे एसपीएस बघेल ने न ताे खुद जांच न ही किसी काे जांच साैंपी। दाे दिन पहले एसपी ने जब इस मामले में जब बघेल से इस बारे में पूछा उन्होंने एएसआई सुनील गाैर द्वारा जांच नहीं करना बता दिया। हालांकि एसपी ने जांच कर केस दर्ज नहीं करने का कारण बताया, लेकिन अन्य बाताें से इनकार किया। इस संबंध में सुनील गाैर से 89595-65992 पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने काॅल रिसीव नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/assistant-sub-inspector-sunil-gaur-posted-at-handia-police-station-suspended-127306761.html
No comments:
Post a Comment