Friday, May 15, 2020

3 नए पॉजिटिव मिले, इनमें से 2 गुदरी क्षेत्र के, एक जीवागंज का जिसकी 3 दिन पहले ही हो चुकी है मौत

शुक्रवार रात कोरोना संक्रमण को लेकर रिपोर्ट जारी हुई। इसमें 4 लाेग पाॅजिटिव पाए गए। इनमें एक वृद्धा की दूसरी बार रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। वहीं 3 नए संक्रमित हैं। इनमें 2 गुदरी क्षेत्र के हैं वहीं तीसरा जीवागंज का है जिसकी 3 दिन पहले ही माैत हाे चुकी है। इस तरह जिले में काेराेना से मरने वाले 5 लाेग हाे चुके हैं।

जिले में अब तक गुदरी परिवार ही कोरोना की चपेट में आया था। एक नया मामला जीवागंज क्षेत्र से भी जुड़ा है। यहां के अशोक संचेती का निधन 12 मई को हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लिए थे, जो कि जांच में पॉजिटिव आया है। इससे जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसारता नजर आरहा है। हालांकि देर रात प्रशासन ने जीवागंज एरिया को कंटेनमेंट घोषित कर सील कर दिया। इधर, दो अन्य कोरोना पॉजिटिव गुदरी के इत्रवाली गली के हैं। दोनों संक्रमित पहले से ही क्वारांटन सेंटर में भर्ती में हैं। साथ ही 50 वर्षीय महिला की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है जो कि पूर्व से सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती है। इस तरह जिले में अब तक कोराेना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 60 तक पहुंच चुका है। 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 14 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

‘आपको आने की जरूरत नहीं’

जिले में 60 काेरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रशासन ने इनसे संबंधित क्षेत्र गुदरी, कसाईवाड़ा, अशोकनगर, इत्रवाली गली सहित आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर रखा है। हर बार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां सर्वे करती है। इससे अब लोग परेशान होकर अभद्र व्यवहार करने लगे हैं।

गुदरी क्षेत्र में 26 अप्रैल को पहला कोरोना पॉजिटिव मिला व 29 अप्रैल को एक साथ करीब 10 पॉजिटिव मिले। तब से प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर सील किया है। लोगों की जानकारी व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 29 अप्रैल से निरंतर यहां परीक्षण व सर्वे चल रहा है। 8 से 10 नर्सों की टीम यहां स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। हर बार पॉजिटिव मिलने पर टीम को उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश व पूछताछ करना होती है। ऐसे में अब कुछ दिनों से लोग टीमों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। कुछ नर्सों व अन्य सदस्यों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गुदरी व कसाईवाड़ा क्षेत्र में लोग गाली-गलौज तक करने लगे हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में लोगों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया था। टीम ने प्रशासन को मामले की जानकारी दी तो अधिकारियों ने वापस बुलवा लिया। जिला प्रशासन ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नर्सों ने बताया कि घर में सदस्यों के नाम पूछने पर नहीं बता रहे हैं।

गुदरी में अब तक सबसे अधिक 49 कोरोना पाॅजिटिव मिले


गुदरी में अब तक सबसे अधिक 49 कोरोना पाॅजिटिव मिले है। शहर में गुदरी, कसाईवाड़ा व आसपास के क्षेत्र ही कंटेनमेंट एरिया बचे हैं। कोरोना पाॅजिटिव की संख्या अधिक होने पर अब पुलिस-प्रशासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दिया है। कंटेनमेंट एरिया में करीब 15 सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पशुपतिनाथ मंदिर की पुलिया के यहां नई चौकी बनाकर जवानों की ड्यूटी लगाई जिससे क्षेत्र के अंदर आवागमन पर भी निगरानी रखी जा सके। जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया कि नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार की जानकारी एसपी को दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी कलेक्टर- एसपी को दे दी है

मंदसौर सीएमएचओडॉ. महेश मालवीय के मुताबिककंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिली हैं। मामले की जानकारी हमने कलेक्टर व एसपी को दे दी है।

टीम के साथ जवान भी भेजे जाएंगे

मंदसौर एसपीसिद्धार्थ चौधरी के मुताबिकशासकीय कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंटेनमेंट एरिया में आवश्यकता होने पर टीम के साथ जवान भेजे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पशुपतिनाथ पुलिया के पास बनाया नया पुलिस पाइंट।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/3-new-positives-were-found-2-of-them-from-gudri-area-one-of-jeevaganj-which-has-already-died-3-days-ago-127306783.html

No comments:

Post a Comment