Saturday, May 16, 2020

रेवली-देवली की एनसीसी कैडेट्स रानू एक माह से नीमच में दे रही सेवा

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में रेवली-देवली की एनसीसी कैडेट्स नीमच मुख्यालय पर एक महीने से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दे रही है। लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एनसीसी कैडेट्स की भी सेवा ली।

शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर तैनात किया। सुबह से शाम तक ड्यूटी देकर लॉकडाउन में घर से बाहर आने वाले लोगों को समझाइश वापस भेजने में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। इन्हीं कैडेट्स में रेवल-देवली की 18 वर्षीय रानू पिता रामचंद्र शर्मा भी सेवा दे रही है। प्रतिदिन सुबह बाइक से नीमच पहुंचती है। दिनभर ड्यूटी करने के बाद शाम लौटती है। रानू ने कहा कि एनसीसी के विद्यार्थियों को एकता और अनुशासन के उद्देश्य के साथ भारतीय सेना की निगरानी में विकट परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है। रानू ने स्कूल व कॉलेज लेवल खेल स्पर्धा में कई पदक जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Revli-Deoli's NCC Cadets Ranu serving in Neemuch for one month


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/revli-deolis-ncc-cadets-ranu-serving-in-neemuch-for-one-month-127310315.html

No comments:

Post a Comment