शहर की प्राचीन गंभीर नदी की हालात बहुत खराब हाे चुकी है। पहले गवली पलासिया, माेदी गार्डन आदि स्थानाें पर गंभीर नदी का पानी सूख गया था। इसके बाद अब मई की शुरूआत में ही गाेशाला घाट पर भी नदी का पानी सूखने लगा है।यहां पर महूगांव नगर पंचायत ने जल संरक्षण के तहत स्टाॅपडेम बनाकर नदी का पानी सहेजा था, लेकिन वह सूख गया है। इसके चलते यहां पर पक्षियाें काे भी पेयजल की परेशानी हाे रही है। अब ग्रामीण स्टाॅपडेम के पास ही बनी बावड़ी का पानी डेम में डालने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे पक्षियाें के पेयजल का काम हाे सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/stopdem-at-geshala-ghat-drained-now-water-will-be-poured-from-the-stepwell-to-the-birds-127310312.html
No comments:
Post a Comment