कोरोना से मौतों को लेकर चर्चा में आए आरडी गार्डी अस्पताल को मप्र शासन अधिग्रहीत करें, इसके लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में यहां अव्यवस्था और अनियमितताओं पर रोकने के लिए अधिग्रहण का सुझाव दिया है।
आरडी गार्डी को कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत किया है। इस अस्पताल में कोरोना मरीजों की लगातार मौत के चलते सांसद ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को पत्र भेजा था। केंद्र सरकार ने एम्स की टीम व कोलकाता से भी दो डॉक्टरों की टीम जांच के लिए भेजी थी। दोनों जांच रिपोर्ट केंद्र व राज्य शासन के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं का जिक्र आया है। इन जांच रिपोर्ट के आधार पर सांसद ने अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजा है।
सांसद ने कहा यहां का प्रबंधन कॉलेज और अस्पताल संचालन में सक्षम नहीं है। राज्य शासन आरडी गार्डी का अधिग्रहण कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/suggestion-to-acquire-rd-gardi-hospital-127310338.html
No comments:
Post a Comment