कंपू क्षेत्र में एक युुवती को युवक ने मिस्ड कॉल किया। जब युवती ने फोन लगाया तो बातचीत के बाद युवक ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद वह युवती के घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव दिया, फिर मिलने के बहाने दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। तीन साल तक शोषण के बाद आरोपी शादी से मुकर गया। तब युवती ने उसकेे खिलाफ कंपू थाने में मामला दर्ज करा दिया।
सीएसपी मुनीष राजौरिया ने बताया कि कंपू क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के पास स्थित दोस्त के कमरे पर योगेंद्र उर्फ कृष्णा जाट निवासी बनवार ने गोल पहाड़िया निवासी युवती के साथ दुष्कृत्य कर दिया। युवती के मोबाइल पर तीन वर्ष पहले मिस्ड कॉल आया था। जब युवती ने कॉल किया तो बात करने वाले ने अपना नाम योगेंद्र उर्फ कृष्णा जाट निवासी बनवार चीनौर बताया। उसने कहा कि गलती से नंबर लग गया था। इसके बाद युवक उसे कॉल कर बात करने लगा। आरोपी योगेंद्र ने उसके घर आकर उससे शादी का प्रस्ताव भी दिया। कुछ दिन बाद योगेंद्र ने उसे जयारोग्य अस्पताल के पास बुलाया और वहां से पास ही स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। यहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद वह तीन साल तक उसका शोषण करता रहा।
विवाहिता से दोस्ती की, फिर दुष्कर्म कर खींच लिए अश्लील फोटो
फेसबुक पर विवाहित महिला से दोस्ती कर युवक ने उससे मुलाकात बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर परिजनों से मिलाने के बहाने अपने घर बुला लिया। घर पर कोई नहीं था, इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म कर दिया। उसने महिला के अश्लील फोटो खींचे व वीडियो भी बना लिए और बाद में दबाव में लेकर महिला से वाट्सएप पर अश्लील फोटो भी मंगाए। इसके बाद आरोपी वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। उसने वीडियो व फोटो वापस करने के नाम पर महिला से रुपए और गहने भी ले लिए। महिला ने परेशान होकर ने ग्वालियर थाने में रिपोर्ट की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि आमखो निवासी महिला की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व फेसबुक पर अमित परिहार निवासी रानीपुरा से दोस्ती हुई। अमित ने उसे फोन कर घरवालों से मिलाने के लिए बुलाया। महिला जब घर पहुंची तब पता चला कि उसके घर पर कोई नहीं है। अमित ने उसे चाय पिलाने के बहाने रोका और उसके साथ गलत काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/friendship-struck-after-missed-call-misdemeanor-committed-by-marriage-case-filed-127310328.html
No comments:
Post a Comment