Tuesday, May 12, 2020

लॉकडाउन के बाद भी अधिभार वसूल रहा निगम, बाकी विभागों ने दी छूट

नगर निगम को अपने नियमित करदाताओं से फिलहाल करीब 12 करोड़ रुपए वसूल करने हैं। ये राशि लगभग 33 हजार करदाताओं पर बकाया है। चूँकि मार्च में लॉकडाउन लग गया था वरना ये करदाता राशि जमा कर देते। लॉकडाउन तो अभी भी जारी है और निगम ने 30 अप्रैल तक अधिभार से छूट दी किन्तु अब अधिभार लगाया जाने लगा है जिससे करदाताओं में नाराजगी है। फिलहाल 8 फीसदी अधिभार लगाया जा रहा है और दिसम्बर में यह 15 फीसदी हो जाएगा।

लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलने के बाद से ही निगम के जोन कार्यालयों और मुख्यालय में कर जमा करने वालों की लाइनें नजर आने लगी हैं। लोग ईमानदारी से अपना टैक्स जमा कर रहे हैं लेकिन उनके मन में एक खटास आ गई है कि इस संकटकाल में भी निगम उनसे अधिभार वसूल रहा है। रांझी जोन में कर जमा करने पहुँचे रविन्द्र शर्मा ने बताया कि हम तो इसलिए टैक्स जमा करने आ गए कि इससे कोरोना की लड़ाई लड़ रहे निगम को मदद मिले लेकिन यहाँ तो उलटा हो रहा है।

पीएन सन्खेरे, राजस्व उपायुक्त ननि ने कहा
बैठक में संभागायुक्त से इस मामले में चर्चा की गई थी और उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अधिभार में छूट की अनुमति माँगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation continues to charge surcharge even after lockdown, other departments give exemption


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/corporation-continues-to-charge-surcharge-even-after-lockdown-other-departments-give-exemption-127296369.html

No comments:

Post a Comment