Tuesday, May 12, 2020

शहर के 85 में से मात्र छह वार्ड ग्रीन जाेन में, संक्रमण से बचाना बड़ी चुनाैती

शहर के 85 वार्डों में से मात्र छह वार्ड ऐसे हैं, जहां अभी तक कोविड संक्रमण का कोई केस नहीं मिला है। लॉकडाउन के बीच इन वार्डों को संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। शहर के अमूमन सभी वार्डों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कहीं एक-दो कहीं 10-20 तो कहीं 40 मरीज तक मिले हैं। सिर्फ वार्ड नंबर 10, 17, 23, 33, 46 और 75 ऐसे हैं, जहां एक भी मरीज नहीं मिला है। एकतरफ जिला प्रशासन कंटेनमेंट एरिया को इससे मुक्त करने में लगा है। लॉकडाउन खुलने के बाद शहर के सभी इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ने से रोकना बड़ी चुनौती है। वहीं इन छह वार्डों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आए, यह भी सुनिश्चित करना होगा। शेष|पेज 5 पर

  • इन वार्डों में सबसे ज्यादा : वार्ड 38,39,56,58,60,63 और 83 में सबसे ज्यादा मरीज मिले है।
  • इनमें सिर्फ एक केस : वार्ड 12, 18, 27,28 और 51 में सिर्फ एक-एक ही केस मिला है।

रोज तीन हजार सैंपल की जांच करना होगी
अब तक 16 हज़ार 89 सैम्पल की जांच हो चुकी है। इनमें से 2016 सैम्पल पॉजिटिव आए हैं। करीब 12.53 प्रतिशत की दर से केस पॉजिटिव आए हैं। यानी हर 100 में से 12 सैंपल पॉजिटिव मिले। इस हिसाब से डेढ़ माह में जिला प्रशासन को 95 हजार सैम्पल की जांच करना होगी, तब इतने पॉजिटिव केस ढूंढ़े जा सकेंगे। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग ने 37 टीमों को सैम्पल लेने के लिए फील्ड में उतारा है। रोजाना औसतन 1300 से 1400 सैम्पल लिए जा रहे हैं। योजना के तहत अभी इसे बढ़ाकर 2 हजार सैम्पल तक लिए जाने हैं।
13 हजार से ज्यादा केस ढूंढने के लिए 95 हजार जांच करना होगी
अनुमान है कि जून तक संक्रमण ज्यादा केस सामने आ सकते हैं। इतने अधिक मरीज ढूंढने के लिए जिला प्रशासन को जांच की क्षमता भी बढ़ाना होगी। यानी करीब 95 हजार सैंपल की जांच करना होगी। फिलहाल रोज हजार सैंपल जांचे जा रहे हैं। इसमें से कई सैंपल निजी लैब में भी भेजे जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/only-six-of-the-citys-85-wards-in-green-jane-great-choice-to-avoid-infection-127296366.html

No comments:

Post a Comment