Friday, May 15, 2020

आर्म्स मोहर्रिर निकला हथियारों का सौदागर, बमनाला में घेराबंदी में पकड़ाए हरदा के हेड कांस्टेबल को की थी सप्लाई

बमनाला में पुलिस की घेराबंदी में देसी पिस्टल व कट्टों के साथ गिरफ्तार हरदा के हेड कांस्टेबल राेहित नारायण सिंह यादव ने रिमांड में पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। इसमें डीआरपी लाइन में 20 साल से ज्यादा समय से पदस्थ आर्म्स मोहर्रिर हथियारों का सौदागर निकला। एसपी सुनील पांडेय ने बताया कि अाराेपी राेहित से रिमांड पर पूछताछ में पता चला है आर्म्स मोहर्रिर ने पुलिस के 40 से ज्यादा राउंड कारतूस हेड कांस्टेबल को बेचे हैं।

हरदा के हेड कांस्टेबल को बमनाला में नौ दिन पहले सिगनूर के हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उसने रिमांड में बताया कि डीआरपी लाइन के शस्त्रागार के 61 वर्षीय मोहर्रिर संकटा प्रसाद (सहायक उपनिरीक्षक) ने कई राउंड बेचने का खुलासा किया। गिरफ्तार कर मोहर्रिर से पूछताछ की तो उसने डीआरपी लाइन स्थित पुलिस के शस्त्रागार से 40 से ज्यादा राउंड कारतूस बेचना कबूल किया। एसपी ने बताया एक दिन की रिमांड के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया। कुछ माह बाद ही आरोपी का रिटायरमेंट होना था।

खरगोन में पदस्थ रहने के दौरान रोहित की संकटा से हुई थी पहचान
आरोपी ने कई वरिष्ठ पुलिस अफसरों के शस्त्र पून करवाए। उन्हीं को बेचने के आरोप में पकड़ाया। हेड कांस्टेबल रोहित 15 साल पहले खरगोन जिले में पदस्थ था। उसने सनावद सहित अन्य स्थानों पर नौकरी की। इस दौरान उसकी पहचान संकटा प्रसाद से हो गई।

चांदमरी में बचे राउंड इकट्ठा कर 100 रुपए तक में बेचे
पुलिसकर्मियों के निशाने चूके नहीं इसलिए साल में एक बार फायरिंग का अभ्यास कराया जाता है। चांदमारी में बड़े अफसरों से लेकर पुलिस जवान तक शामिल होते हैं। इसमें अलग-अलग हथियारों के अलग राउंड कारतूस होते हैं। अधिकतम 10 राउंड तक होते हैं। कई पुलिसकर्मी पूरे राउंड नहीं कर पाते हैं। इसमें उसमें राउंड बच जाते हैं। इन राउंड को संकटा प्रसाद ने संभालकर रखकर एक राउंड 100 रुपए में बेचता था।

सुनील पांडेय,एसपी, खरगाेन ने कहा- 40 से ज्यादा राउंड बेचे
आरोपी ने डीआरपी लाइन शस्त्रागार के 40 से ज्यादा राउंड बेचे हैं। आरोपी की रिमांड पूरी होने पर जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arms Mohrrir turned out to be arms dealer, supplied to head constable of Harda caught in siege at Bamnala


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/arms-mohrrir-turned-out-to-be-arms-dealer-supplied-to-head-constable-of-harda-caught-in-siege-at-bamnala-127306779.html

No comments:

Post a Comment