नगर निगम शनिवार से सब्जियों की होम डिलीवरी करेगा। निगम के वाहन अब आपको 50 रुपए के पैकेट में 1 किलो आलू और 1 किलो प्याज देंगे। 50 रुपए के पैकेट में 2 तरह की 1 किलो सब्जी व 250 ग्राम टमाटर देंगे। 100 रुपए के पैकेट में 1 किलो 2 तरह की सब्जी, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज, 500 ग्राम टमाटर, 50 ग्राम अदरक, 200 ग्राम हरी मिर्च, 200 धनिया, 2 नग नीबू देंगे। होम डिलीवरी में खुली सब्जी नहीं मिलेगी। पैकेट में गिल्की, भिंडी, बैंगन, लोकी व अन्य उपलब्ध सब्जियां होंगी।
सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए 71 व्यापारियों को निगम ने अनुमति पत्र जारी कर दिए हैं। हर वार्ड के लिए अलग वाहन और व्यापारी तय किया है। जिन वार्डों की जनसंख्या ज्यादा है, वहां 2 वाहनों को अनुमति दी गई है। उन्होंने ताकीद की कि सब्जियां ताजी होना चाहिए। उन्होंने निगम की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।
वाहन पर वार्ड नंबर और मोबाइल नंबर का बोर्ड
गर्ग के अनुसार जिन्होंने अनुमति ली है उन्हें सब्जी पैकेट में बेचना अनिवार्य है। खुली सब्जी बेचते पाए जाने पर पास एवं वाहन जब्त होंगे वाहन पर सब्जी विक्रय का फ्लेक्स लगाकर चालक का मोबाइल नंबर और वार्ड नंबर अंकित करना होगा। वे अपने वार्ड में ही सब्जी के पैकेट बेचेंगे। दूसरे वार्ड में नहीं जाएंगे। ऐसा करने पर पास निरस्त कर दिया जाएगा। पैकेट विक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जाएगा।
मोबाइल पर डिमांड दे सकेंगे
गर्ग ने बताया नागरिक सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए मोबाइल पर भी डिमांड दे सकेंगे। इसके लिए सभी व्यापारियों के मोबाइल नंबर निगम सार्वजनिक करेगा। सोशल मीडिया पर भी इनके मोबाइल की सूची जारी की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए निगम ने कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर यह सेवा शुरू की है। गर्ग ने कहा यदि सेवा में कोई और संशोधन करना पड़ा तो किया जाएगा।
सुरक्षित तरीके से घर पर ही सब्जी के पैकेट तैयार करेंगे
गर्ग ने बताया सब्जी के पैकेट सुरक्षित तरीके से तैयार होंगे। सब्जी पैक करते समय हाथों को सैनिटाइज करेंगे एवं मास्क लगाएंगे। पैकेट तैयार करने का काम वे अपने घर में करेंगे। खुले में करने की अनुमति नहीं है। पैकेट ले जाने वाले वाहन को रोज सैनिटाइज करेंगे। विक्रेता को अनुमति पत्र लगाना अनिवार्य है।
उल्लंघन किया तो केस दर्ज
कलेक्टर ने आदेश में कहा जो निर्देश का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीस एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धाराओं में कार्रवाई होगी।
दुकानदारों के माध्यम से किराना की होम डिलीवरी
निगम द्वारा किराना कारोबारियों को होम डिलीवरी की अनुमति दी है। दुकानदार ग्राहकों को घर जाकर सामान मुहैया करा रहे हैं। इसके लिए शहर में 291 दुकानदारों के साथ 580 कर्मचारियों के लिए पास दिए हैं। अपर आयुक्त मनोज पाठक के अनुसार दुकानदारों का चयन जोन आधार पर किया गया है।
सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध
पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने बताया सभी पेट्रोल पंपों पर सैनिटाइजर और मास्क किफायती कीमत पर उपलब्ध है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/for-50-rupees-potato-onion-or-two-types-of-vegetables-and-tomatoes-will-be-delivered-home-127306778.html
No comments:
Post a Comment