Friday, May 15, 2020

अब घूमेगी कैमरा वैन, रिकाॅर्डिंग के आधार पर मास्क नहीं लगाने और थूकने वालों पर कार्रवाई

अब शहर में पान, पाउच, तंबाकू खाकर कहीं भी पीक मारने वाले और बिना मास्क लगाए घूमने तथा साेशल डिस्टेंस ताेड़ने वालाें समेत यहां-वहां कचरा फेंकने वाले नपा की नजर से बच नहीं सकेंगे। काेराेना के संक्रमण से बचाव के लिए सफाई बेहद जरूरी है। लेकिन कई लाेग शहर गंदा करने के साथ- साथ खुद के लिए और दूसरे के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। इसकी प्रभावी राेकथाम के लिए नपा स्पेशल कैमरे लगी वैन तैयार करवाई है। इससे शहर के 35 वार्डाें की निगरानी साेमवार से हाेगी। इसमें पूरे शहर की रिकॉर्डिंग हाेगी। अगले दिन इसकी सर्चिंग कर उन क्षेत्राें में नपा के कर्मचारी जाकर जुर्माना वसूलेंगे। शुक्रवार काे नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा जुर्माना वसूलना शुरू किया। इसके तहत नियम ताेड़ने वाले बिना मास्क के 45 लाेगाेें से 4500 रुपए जुर्माना वसूला।

नपा की एक वैन अभी अनाउंस करने शहर मेें घूमती है। प्रवासी मजदूरों व राशन किट बांटने भी इसी वैन का उपयाेग हाेता है। इसमें चाराें तरफ कैमरे लगाए जा रहे हैं। राेज शाम काे वैन वापस लाैटकर नपा अाएगी। अगले दिन रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। इसमें बिना मास्क लगाने, पाउच खाकर थूकने, साेशल सार्वजनिक जगह पर साेशल डिस्टेंस ताेड़ने व नालियाें में कचरा फेंकने आदि की पहचान की जाएगी।

नगर सुरक्षा समिति सदस्य ने पाउच खाकर थूका, कंट्रोल रूम में फुटेज से पकड़ाया
नपा ने शहर में 9 जगहों पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगा रखे हैं। शुक्रवार काे मेन मार्केट घंटाघर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर प्रमेंद्र साकल्ले नामक नगर सुरक्षा समिति सदस्य पाउच खाकर थूकते हुए दिखाई दिया। नपा ने घंटाघर क्षेत्र में घूम रही टीम काे मोबाइल पर फु़टेज भेजा। टीम ने तुरंत प्रमेंद्र साकल्ले से 1000 रुपए जुर्माना वसूला। दाेबारा ऐसा नहीं करने का संकल्प दिलाया।

कंट्राेल रूम से फल बेचने वाले का थूकता हुआ फोटो भेजा, वसूला जुर्माना
बाजार क्षेत्र में फल बेचने वाले बाबूलाल ने राेज की तरह तंबाकू खाकर सराफा बाजार वाली गली में थूक दिया। उनकी यह गतिविधि कैमरे में कैद हाे गए। कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने फाेटाे खींचकर भेजा। बाबूलाल से जुर्माना मांगा। वह पानी पीकर कुल्ला करने की दलील देने लगा। टीम लेकिन माैके पर पाउच के चबाए कण थे। इस कारण 1000 की रसीद कटवानी पड़ी।

कलेक्टाेरेट में कैमरे, लेकिन राेक नहीं
कलेक्टाेरेट में भी कैमरे लगे हैं। पाउच, तंबाकू, गुटका खाकर थूकने पर 500 रुपए जुर्माने की सूचना लगी है। लेकिन सबसे ज्यादा यहीं पर लाेग थूकते हैं। लेकिन आज तक किसी पर जुर्माना नहीं हुआ। ऐसे में कैमरे के लिए लाखाें रुपए खर्च व निगरानी पर ही सवाल उठने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now the camera van will turn around, do not put masks on the basis of recording and take action on those who spit


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/now-the-camera-van-will-turn-around-do-not-put-masks-on-the-basis-of-recording-and-take-action-on-those-who-spit-127306749.html

No comments:

Post a Comment