Saturday, May 16, 2020

सेक्टर वाइज दुकानें खुलेंगी या एक साइड की,आज होगा तय

लॉकडाउन पार्ट-4 की तैयारी प्रशासन कर रहा है पर अंतिम निर्णय रविवार को राज्य सरकार से गाइड लाइन आते ही होगा। अब तक की तैयारी व व्यापारिक संगठनों से हुई चर्चा के बाद प्रशासन दो बिंदुओं पर काम कर रहा है। पहला होमवर्क सेक्टर (रेडिमेड, फुटवियर आदि) के हिसाब से बाजार खोलने पर हो रहा है और दूसरा मुख्य बाजार की एक-एक साइड की दुकानें खोलने की मंजूरी को लेकर। अधिकतर कारोबारी चाहते हैं कि बाजार सेक्टर के आधार पर ही खुलें।
ऐसे समझें बाजार की किस व्यवस्था में क्या फायदा, क्या नुकसान
सेक्टर के आधार पर प्लानिंग

फायदा: ग्राहकों को उनकी पसंद के आइटम खरीदने के लिए पूरा बाजार खुला होने पर कई विकल्प मिलेंगे।
नुकसान: सभी बाजारों में भीड़ रहेगी और पार्किग, सोशल डिस्टेंस आदि की समस्या आ सकती है।

सड़क के एक साइड की दुकानों को मंजूरी
फायदा: हर बाजार में सड़क के एक साइड की दुकानें बंद रहेगी, दूसरी साइड की खुलेंगी। इससे पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी, सोशल डिस्टेंस बना रहेगा।
नुकसान: ग्राहक के पास खरीदारी के लिए ज्यादा विकल्प नहीं रहेंगे, जो मिलेगा वही खरीदना पड़ेगा। आदेश का पालन मुश्किल होगा।
स्पेशल छूट की स्थिति में
फायदा: प्रशासन दूध, सब्जी और फल बिक्री का समय बढ़ा सकता है। सवारी वाहन चलने से लोगों को राहत मिलेगी।
नुकसान: शाम को निगरानी बढ़ानी होगी। सवारी वाहनों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखना चुनौती होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/sector-wise-shops-will-open-or-one-side-to-be-decided-today-127310286.html

No comments:

Post a Comment