Monday, May 11, 2020

स्वास्थ्य विभाग की टीम 54 पंचायत के 152 गांव में दे रही सेवा, ब्लाॅक से 80 किमी तक का एरिया कर रहे कवर

कोविड-19 कोरोना वायरस से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बाथम के निर्देश पर 12 टीमें लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र में पलायन से आए लोगों का तत्काल टीम जांच कर क्वारेंटाइन कर रही है।

ब्लॉक में 16 क्वारेंटाइन सेंटर और 1 छात्रावास को आइसोलेशन सेंटर बनाया है। पलायन से आए 5302 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया है। इसमें से 3115 लोग 14 दिन बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी ब्लॉक स्तर से 12 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिसमें से 9 की रिर्पोट नेगेटिव आई है। ब्लाॅक की 54 पंचायत के 152 गांव 80 किलोमीटर का एरिया है। इस ब्लॉक में नेटवर्क की परेशानी बनी हुई रहती है। गांवाेें में नेटवर्क है ही नहीं। उसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मी सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित गांव में जाकर उपचार कर रहे हैं, जो सराहनीय कार्य है।


बीएमओ डॉ. पंकज बाथम ने बताया कि टीम में डॉ. सागर सिंह, डॉ. आकाश गेंढा, डॉ. राकेश तिवारी आरबीएसके, डॉ. जगदीश धोटे एमएमयू और प्रबंधक टीम में बीईई एसआर भुसुमकर, बीपीएम प्रभारी एमएल सागरे, एमआई प्रभारी बीडी बर्डे, एसटीएस सुरेंद्र राजपूत, बीसीएम संतोषी पनिका, डीईओ सुनील उइके, डीईओ मुकेश चौहान, सुपरवाइजर सेक्टर एनआर सेलूकर, सुपरवाइजर सेक्टर संदीप उइके, एमटीएस मोरले तिवारी, पीआर सराठकर एनएमए, वरिष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रवण परते के साथ समस्त स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, सभी मैदानी आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी आदि अपने क्षेत्र में रहकर कार्य कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/health-department-team-providing-service-in-152-villages-of-54-panchayats-covering-area-up-to-80-km-from-the-block-127293055.html

No comments:

Post a Comment