Monday, May 11, 2020

शमशी ने कोरोना को हराया, कौल हॉस्पिटल में डॉक्टर, स्टाफ सहित 34 लाेगाें के लिए सैंपल

नया बाजार स्थित काैल हाॅस्पिटल में डिलीवरी के बाद संक्रमित पाईं गईं कोमल पत्नी अनिल जैसवानी निवासी माधौगंज कमाठीपुरा के संपर्क में आए लाेगाें के साेमवार काे सैंपल लिए गए। काेमल ने अाॅपरेशन के बाद बच्चे काे जन्म दिया था। यह ऑपरेशन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्ना कौल ने किया था। यहां कोमल सहित 4 प्रसूताएं भर्ती हैं। इस कारण जिला अस्पताल की टीम ने डॉ. रत्ना काैल, उनके पति डाॅ. ओएन कौल के साथ हॉस्पिटल के स्टाफ व मरीज और उनके अटेंडेंट सहित 34 लाेगाें के सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। अगर ये रिपोर्ट निगेटिव आती है तो कोमल को छोड़कर अन्य प्रसूताओं को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
वहीं 28 अप्रैल को संक्रमित पाए गए सिल्वर एस्टेट निवासी जमुना ऑटो में कार्यरत एनएमक्यू शमशी सोमवार को ठीक होकर 13 दिन बाद घर पहुंच गए।

उधर, दो दिन पहले संक्रमित पाए गए जीवाजीगंज निवासी नवीन गुप्ता के बेटे को रविवार रात से जुकाम हो गया और उसे छींकें भी आ रही हैं। इस कारण उन्हाेंने सोमवार को फोन पर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. बिंदु सिंघल को जानकारी दी। डाॅ. सिंघल ने टीम भेजकर पूरे परिवार के सैंपल कराए। जीवाजीगंज निवासी नवीन गुप्ता बहन को छोड़ने 6 मई को कार से इंदौर गए थे और 7 मई को वह ग्वालियर लौटे थे। 8 मई को श्री गुप्ता ने सैंपल दिया था। 9 मई उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नवीन में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनके संपर्क में बेटा देवांश, बेटी पहल के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी रहे थे। नवीन को पत्नी ने सोमवार सुबह फोन पर सूचना दी कि बेटे देवांश को जुकाम हो गया है और वह बार-बार छींक रहा है। इसके बाद नवीन ने प्रभारी सीएमएचओ डॉ. बिंदु सिंघल को पूरी स्थिति से अवगत कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/shamshi-defeated-corona-samples-for-34-including-doctors-staff-at-kaul-hospital-127293057.html

No comments:

Post a Comment