Wednesday, May 20, 2020

खेल छात्रवृति के 31 तक होंगे जमा फॉर्म

खेल छात्रवृति के ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक जमा हो सकेंगे। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दी गई। विभाग के अनुसार खेलवृत्ति वाले वर्ष में 1 अप्रैल 2020 को खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को मप्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की विगत वर्ष 1अप्रैल से वर्तमान 31 मार्च की खेल उपलब्धियों की गणना की जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं, निर्धारित समय के बाद कोई आवेदन किया जाता है तो वह मान्य नहीं किया जाएगा। वहीं आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए आवेदक विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/deposit-forms-for-sports-scholarship-will-be-up-to-31-127324153.html

No comments:

Post a Comment