सेमरी हरचंद के केंद्र क्रमांक 2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका ने एसडीएम को आवेदन सौंपा है। सौंपे गए आवेदन में सेक्टर प्रभारी सुपरवाइजर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अभद्र व्यवहार और परेशान करने का आरोप लगाया गया है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती है और उसकी प्रेगनेंसी का नाैवां महीना चल रहा है। इसके बावजूद वह प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र जाकर अपना पूरा काम जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं, लेकिन सेक्टर प्रभारी सुपरवाइजर आस्था शिवहरे द्वारा उसे आए दिन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम को आवेदन देकर अपना सेक्टर बदलने की मांग की है। वहीं सुपरवाइजर आस्था शिवहरे का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका काम से बचना चाहती है, मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस मामले में एसडीएम वंदना जाट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदन देकर सुपरवाइजर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आवेदन को जांच के लिए सीडीपीओ के पास भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/sohagpur/news/anganwadi-worker-accuses-supervisor-of-indecent-behavior-127324163.html
No comments:
Post a Comment