Wednesday, May 20, 2020

घर में युवक ने लगाई फांसी, परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान

ऊमरी थाना क्षेत्र के तहत सरमन का पुरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना बुधवार शाम सात बजे की है। परिजन ने कुंदे पर झूल रहे युवक को उतारकर आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने गुरुवार की दोपहर एक बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शिवम(23) पुत्र सतेन्द्र सिंह राजावत घर के कमरे में शाम के वक्त चला गया। छत के कुंदे से फांसी लगाकर झूल गया। इसकी जानकारी परिजन को लगी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/young-man-hanged-in-the-house-family-took-him-to-hospital-but-did-not-save-his-life-127324154.html

No comments:

Post a Comment