पूर्व गृहमंत्री गुप्ता भी होंगे शामिल, समाज की बैठक में लिए कई निर्णय
वैश्य महासम्मेलन की धार इकाई की एक बैठक सिद्धनाथ मंदिर स्थल पर हुई। सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि गुड़ी पड़वा 25 मार्च को लक्ष्मी माता का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि चल समारोह दोपहर 3 बजे निकाला जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता आएंगे। बैठक की अध्यक्षता वैश्य सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने की। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी व जिलाध्यक्ष विट्ठल अग्रवाल ने 25 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उपस्थित सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि वैश्य महासम्मेलन के इस कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका घर-घर जाकर देकर उन्हें सपरिवार शामिल होने के लिए आग्रह किया जाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुप्ता का मंचीय कार्यक्रम में उनका अभिनंदन भी किया जाएगा। बैठक में महिला-पुरुष सदस्य व समाज अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। संभागीय प्रभारी डॉ. शरद विजयवर्गीय उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। मंत्रीद्वय सतीश सोनी, प्रवीण गुप्ता ने आभार माना। जिला संगठन मंत्री सतीश जीजा, महिला संभागीय मंत्री सरोज सोनी, संभाग प्रभारी हर्षा रूनवाल, नगर अध्यक्ष मीना मित्तल, जिला महिला उपाध्यक्ष सुनीता माहेश्वर, अशोक जैन आदि उपस्थित थे।
मराठी समाज में बांधी जाती है गुडी
इधर मराठी समाज में भी गुडी पड़वा काे विशेष पर्व के ताैर पर ही मनाया जाता है। इस दिन शहर के मराठी समाज के हर घर में गुडी बांधी जाती है। नीम का पत्ता खाकर सुबह दिन की शुरुअात करते हैं। इसके पीछे निराेगी तन अाैर अच्छे स्वास्थ्य की धारणा हाेती है। हिंदू नववर्ष के रूप में हवन-पूजन के साथ कई अायाेजन भी हाेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-vaishya-samaj-will-carry-out-a-moving-ceremony-will-give-a-welcome-invitation-from-house-to-house-070604-6802065.html
No comments:
Post a Comment