Wednesday, March 25, 2020

मौसम : अरब सागर से मिल रही नमी के कारण चली तेज हवा, बूंदें गिरीं, ठंडक लौटी


_photocaption_हाेशंगाबाद | अरब सागर से मिल रही नमी अाैर पूर्व की हवा टकराने के कारण बुधवार काे माैसम बदल गया है। माैसम बदलने से अांधी चली अाैर हवा की रफ्तार भी तेज रही। रात तक बारिश हाेने का अनुमान है। माैसम विभाग के अनुसार दाे दिन एेसा ही माैसम रहेगा। दिन में तापमान 40 डिग्री के नजदीक रहा। यदि अांधी अाैर तेज हवा नहीं चलती ताे तापमान अाैर बढ़ जाता। बुधवार काे सुबह से माैसम गर्म था। दिन का तापमान 39.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले तापमान 38.7 डिग्री था। दाेपहर में अचानक बादल अाए अाैर तेज हवा चली। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटे की रही। इस दाैरान हल्की बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। शाम के समय घने बादल छा गए। इससे रात में बारिश की संभावना रही। माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार अरब सागर से मिल रही नमी अाैर पूर्व से अा रही हवा के मप्र के ऊपर टकराने से माैसम बदला है। एेसा माैसम एक दाे दिन रहेगा। उनके अनुसार हल्की बारिश भी हाे सकती है। इधर रात में तापमान 22 डिग्री दर्ज हुअा है। एक रात पहले तापमान 19.2 डिग्री था। अप्रैल में बढ़ेगा तापमान-अप्रैल में तापमान बढ़ेगा। माैसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहेगा। रात में भी तापमान 22 डिग्री के ऊपर रहेगा।*photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news weather strong wind due to moisture coming from arabian sea drops fell coolness returned


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-weather-strong-wind-due-to-moisture-coming-from-arabian-sea-drops-fell-coolness-returned-072551-6915283.html

No comments:

Post a Comment