Wednesday, March 25, 2020

30 साल में पहली बार बमबाबा दरबार में ना प्रतिमा की स्थापना हुई ना यज्ञ, मंदिरों में कम पहुंचे श्रद्धालु


काेराेना काे हराने के लिए लाेग अपने घराें पर ही रहे। सुबह बाजार के समय में पूजन सामग्री की खरीदी अाैर फलाहारी की खरीदी की। लाेगाें ने घराें में घट स्थापना अाैर द्वीप प्रज्वलन कर नवरात्र की पूजा की। महाराष्ट्रीयन परिवाराें ने गुड़ी बांधकर जनकल्याण की प्रार्थना की अाैर पूरन पूड़ी का प्रसाद बनाया। मंदिराें में श्रद्धालुअाें की भीड़ ना के बराबर रही। यह पहली बार है जब बूढ़ी माता मंदिर में 108 अखंड ज्याेत की स्थापना नहीं की गई है। मंदिर समिति के सदस्य जगदीश मालवीय ने बताया 108 अखंड ज्याेत अाैर जवारे अनुष्ठान के लिए झांसी से ब्राह्मणाें का विशेष दल अाता था। लाॅक डाउन के कारण ट्रेने नहीं चलने से ब्राह्मण दल नहीं अा पाया जिसके चलते मंदिर में सुबह 7 से 9 बजे तक ही दर्शन हाेंगे। नवरात्र के सभी धार्मिक अनुष्ठान स्थगित कर दिए हैं।

न्यास काॅलाेनी में यज्ञ अनुष्ठान निरस्त

न्यास काॅलाेनी स्थित बमबाबा दरबार में चैत्र नवरात्र में हाेने वाला देवी स्थापना अाैर यज्ञ का अनुष्ठान निरस्त कर दिया गया है। 30 साल से चल रहा शहर का एकमात्र अनुष्ठान है जहां चैत्र नवरात्र में देवी प्रतिमा की स्थापना की जाती है। दरबार के पुजारी जयप्रकाश दीक्षित ने बताया काेराेना संक्रमण के कारण दरबार में ही पूजन पाठ किया जा रहा है। यज्ञ अनुष्ठान रद्ध कर दिए गए हैं।

हाेशंगाबाद| नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर में भक्ताें की भीड़ नहीं रही। एक दाे लाेग ही मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मालाखेड़ी के देवी मंदिर खेड़ापति पर में महिलाएं अलग-अगल जाकर दर्शन कर जल चढ़ा रही थी। मंदिर के पट सुबह के बाद बंद रहे। शाम के समय सिर्फ अारती हुई। वहीं शहर के अन्य देवी मंदिराें में भी यही स्थिति रही। सतरास्ता काली मंदिर में सुबह पूजन हुअा। मालाखेड़ी के संकटमाेचन हनुमान मंिदर, विश्वकर्मा मंदिर में पूजा पाठ हुअा।

देवी मंदिर में कम लाेग दिखे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news for the first time in 30 years no statue was established in the bumbaba court nor the yagya the devotees reached the temples less


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-for-the-first-time-in-30-years-no-statue-was-established-in-the-bumbaba-court-nor-the-yagya-the-devotees-reached-the-temples-less-072548-6915281.html

No comments:

Post a Comment