काेराेनावायरस को फैलने से राेकने के लिए 30 राज्याें-केंद्रशासित प्रदेशों में लाॅकडाउन हाे चुका है, जबकि 3 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन है। लॉकडाउन के पहले ही दिन देश के तमाम हिस्सों में मामले की गंभीरता न समझते हुए सड़कों पर निकले। इसे देखते हुए केंद्र ने राज्याें काे सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पंजाब, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी और चंडीगढ़ में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया। कई राज्याें में पुलिस ने सख्ती की। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने लाेगाें से लाॅकडाउन काे गंभीरता से लेने की अपील की। उन्हाेंने काेराेनावायरस काे लाइफटाइम चैलेंज बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अांशिक लॉकडाउन से संक्रमण की कड़ी ताेड़ने का मकसद पूरा नहीं हो पाएगा। इसे देखते हुए मंगलवार रात से घरेलू विमान सेवाएं भी बंद हो जाएंगी। देश में रोज 5,100 घरेलू उड़ानें संचालित हाेती हैं, जिनमें 6.66 लाख लाेग सफर करते हैं। देश में सोमवार को दो और मौतें हुईं। एक हिमाचल के कांगड़ा में और दूसरी बंगाल में।
इधर, शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देर रात 12:30 बजे भोपाल और जबलपुर में मंगलवार से कर्फ्यू की घोषणा की। उधर, जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी सराफा व्यवसायी मुकेश अग्रवाल के यहां काम करता है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। मंगलवार रात से घरेलू विमान सेवाएं भी बंद हो जाएंगी। देश में रोज 5,100 घरेलू उड़ानें संचालित हाेती हैं, जिनमें 6.66 लाख लाेग सफर करते हैं। शेष|पेज 11 पर
आईओसी के सदस्य बोले- टोक्यो ओलिंपिक अब 2021 में होंगे... पेज-13
देश : 2 मौतें और, 86 नए मरीज मिले, अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं
ये हाल संक्रमित माैतें ठीक हुए गंभीर हैं
भारत 478 9 35 0
दुनिया 3,68,935 16,307 1,01,069 11,856
लॉकडाउन की अनदेखी : ग्वालियर में जेबी मंघाराम के प्रबंधक सहित
3 पर एफआईआर, दतिया में परीक्षा करा रहा स्कूल संचालक गिरफ्तार
ग्वालियर/दतिया| लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सोमवार को ग्वालियर में जेबी मंघाराम बिस्कुट फैक्टरी के प्रबंधक एमएल चौहान सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उधर दतिया में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा करा रहे सर्वोदय स्कूल के संचालक डॉ. एमएल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।
गोला का मंदिर स्थित जेबी मंघाराम फैक्टरी में बड़ी संख्या में श्रमिक माल लोड कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस आैर प्रशासन की टीम ने प्रबंधन के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया। माधौगंज में सिगरेट, गुटखा आैर कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान चलाने वाले राजेंद्र चौथवानी आैर महाराजपुरा थाने ने भिंड रोड पर दुकानदार गोपाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दतिया में राजघाट तिराहा स्थित सर्वोदय स्कूल में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा कराई जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो शिकायत सही निकली।
ग्वालियर: लॉकडाउन अब 31 की रात 12 बजे तकदवा, सब्जी, किराना दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी
सिटी रिपोर्टर.ग्वालियर| जिले में अब 31 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सकेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिले की सभी सीमाएं सील की गई हैं। इसके चलते दूसरे जिलों का कोई व्यक्ति न तो शहर में आ सकेगा आैर न ही शहर से बाहर गया कोई व्यक्ति इस अवधि में वापस आ सकेगा। जिले में सभी सरकारी, अर्ध सरकारी आैर गैर सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सवारी वाहन, निर्माण कार्य आैर धार्मिक स्थल भी इस अवधि में बंद रहेंगे। इससे पहले 22 मार्च को तीन दिन के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था।
जरूरी सामान लेकर छोटे वाहन शहर में आ सकेंगे
{फल, सब्जी, किराना, दूध, सांची पार्लर, पीडीएस की दुकानें, दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।
{मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, रसोई गैस सप्लाई वाहन, दवाएं, पशु चारा के परिवहन में लगे वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
{लेखा, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, पानी, दूरसंचार, नगर निगम, आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी व मीडिया से जुड़े लोग भी प्रतिबंध से मुक्त रहंेगे।
{खाना पार्सल करने वाले रेस्टोरेंट
{हॉकर एवं घरों पर दूध पहुंचाने वालों को सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक की छूट रहेगी।
सेनिटाइजर और एन-95 मास्क की कालाबाजारी के मामले में पहली एफआईआर, दो मेडिकल स्टोर सील
एडवोकेट अवधेश भदौरिया की शिकायत पर इंदरगंज पुलिस ने सेनेटाइजर आैर एन-95 मास्क की कालाबाजारी करने के मामले में पहला केस दर्ज किया है। अभी इसमें आरोपी अज्ञात हैं। तानसेन रोड पर मां भगवती मेडिकल और पड़ाव के सांईराम मेडिकल स्टोर को माॅस्क और सेनिटाइजर की बिक्री का रिकॉर्ड न मिलने पर सील किया गया है।
राजस्थान में अब निजी वाहन भी नहीं चलेंगे, छग में टैक्सियां बंद
{यूपी के 17 जिलाें में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले करीब 500 लाेगाें पर एफअाईअार दर्ज की गई हैं।
{रायपुर में लाॅकडाउन में बाहर निकले दाे लाेगाें काे जेल भेजा। भिलाई में दुकान खाेलने पर 25 हजार जुर्माना।
{गुजरात में बेवजह घूमने वालों को मुर्गा बनाया गया। ‘समाज का दुश्मन’ लिखे पाेस्टराें के साथ फाेटाे खींचे।
{राजस्थान में मंगलवार से निजी वाहन नहीं चलेंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाअाें वाले वाहनाें काे इजाजत।
{संसद में प्रधानमंत्री, सभी सांसदाें ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य के सम्मान में खड़े हाेकर तालियां बजाईं।
{रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुंबई में काेराेना के उपचार काे समर्पित देश का पहला अस्पताल खोला। कंपनी राेज 1 लाख मास्क और सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरण बनाएगी।
3935
25,981.24 पर बंद
अतिथि! 31 मार्च तक न आना
प्रधानमंत्री को कहना पड़ा- कोरोना से जंग के लिए लॉकडाउन को कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, कृपया खुद काे अाैर अपने परिवार को बचाएं; राज्य कानून का पालन कराएं
सावधान... लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 माह जेल का प्रावधान
लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें पर सरकारें महामारी राेग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज कर रही हैं। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे छह महीने तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दाेनाें सजाएं साथ हाे सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्याें के डीजीपी के साथ वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लाॅकडाउन काे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। ऐसे में अन्य राज्याें में भी जल्द ही कर्फ्यू लगने की संभावना है।
पहली बार...जेलों में भीड़ कम करने कैदी पैरोल पर छोड़े जाएंगे
सुप्रीम काेर्ट ने राज्याें काे उच्च स्तरीय कमेटी बनाने काे कहा है, जाे तय करेगी कि किन श्रेणियाें के कैदी पैराेल पर रिहा किए जा सकते हैं। इसका मकसद जेलाें में भीड़ कम करना है। काेर्ट ने 7 साल या इससे कम की सजा के प्रावधान वाले अपराधाें के मामलाें में यह पैराेल देने का सुझाव दिया है।
{सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश बंद कर िदया गया है। सिर्फ अति आवश्यक केस वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये सुने जाएंगे। वकीलों के चैम्बर सील होंगे। वहीं, दिल्ली हाई काेर्ट और केरल हाई काेर्ट बंद किए दिए गए हैं।
आवाजाही पूरी तरह बंद: 31 तक अब घरेलू उड़ानें भी नहीं चलेंगी, ट्रेनें और इंटरस्टेट बसें पहले से बंद हैं
संकट में भी पत्रकारिता धर्म निभाता रहेगा दैनिक भास्कर
कोरोना के असर से पूरी दुनिया, हमारा शहर, जिंदगी सब थम सी गई है। संक्रमण फैलने से रोकने का एक ही उपाय है कि आप घरों में रहें। इस दौरान हम सुनिश्चित करेंगे कि आपकाे घर बैठे अपने शहर, प्रदेश, देश-दुनिया की हर जरूरी खबर मिले। इसके लिए देश भर में फैले दैनिक भास्कर के हजाराें पत्रकार और वितरक अब भी रोज फील्ड में निकलेंगे। स्वास्थ्य के सभी एहतियात अपनाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। ताकि हम सब मिलकर इस मुश्किल घड़ी से जल्द बाहर निकल सकें।
-भास्कर परिवार
सेंसेक्स
अंक लुढ़का
पहल: राजस्थान के सुजानगढ़ में एक घर पर लगा नोटिस।
भोपाल, जबलपुर में आज से कर्फ्यू प्रदेश में 7वां पॉजिटिव मिला
यूपी में बिना वजह सड़क पर निकले 500 लोगों पर केस
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-curfew-had-to-be-imposed-in-punjab-maharashtra-if-people-came-out-on-the-streets-even-in-the-lockdown-071708-6902449.html
No comments:
Post a Comment