Monday, March 23, 2020

काेराेना इफेक्ट: रिद्धनाथ घाट जाने वाले रास्ते पर लगाए बेरिकेड्स, सुबह 9 बजे बंद कराई दुकानें


तहसील मुख्यालय पर सुबह से दुकानें खुल गई थी जिन्हें सुबह करीब 9 बजे बंद करा दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी दुकानें बंद कराई। किराना दुकान ही खुली थी। हंडिया अाैर नेमावर नर्मदा घाट पर मंगलवार को लगने वाला भूतड़ी अमावस्या का मेला भी निरस्त कर दिया। रिद्धनाथ मंदिर के सामने घाट पर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए है। आरआई संतोष भदौरिया ने बताया कि नर्मदा स्नान करने के दाैरान भीड़ न हाे इसके लिए रास्त बंद किया है। घाट पर पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। नर्मदा पुल पर पुलिस जवान तैनात हैं। इधर, देर शाम कलेक्टर अाैर एसपी ने दाैरा कर व्यवस्थाअाें का जायजा लिया।

चना फसल कटाई के लिए अाए मजदूर घर लाैटे

टिमरनी| प्रशासनिक अधिकारी बाहर से अाने वाले नागरिकों से पूछताछ करने के साथ उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। क्षेत्र में किसानाें ने गेहूं व चने की कटाई शुरू कर दी है। रुंदलाय गांव में एक किसान की चना फसल की कटाई करने अाए 24 मजदूर साेमवार काे गांव लाैट गए। किसानाें काे इस समय मजदूराें की जरूरत है। सभी मजदूर बैतूल जिले के झापल के रहने वाले हैं। सभी मजदूर बस स्टैंड चौक पर न बैठते हुए रेलवे प्लेटफार्म पर बैठने के लिए पहुंचे ताकि उन्हें परेशानी न हो। इधर, अहलवाड़ा निवासी रामशंकर बटाने के पिता नाथूराम बटाने (65) का 17 मार्च काे निधन हाे गया था। परिजनाें ने मृत्युभाेज सहित सभी कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय लिया है।


अधिकारियाें की टीम के जाते ही सड़काें पर निकलते रहे लाेग, दी समझाइश

खिरकिया| जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को लाेग पूरे दिन मुख्य मार्ग पर बाइक से घूमते दिखाई दिए। हालांकि एसडीएम वीपी यादव, तहसीलदार अलका एक्का, एसडीओपी राजेश सुल्या, टीआई ज्ञानू जायसवाल टीम के साथ शहर में लोगों को घर में रहने की समझाइश देते रहे, लेकिन प्रशासन की टीम के जाने के बाद लाेग फिर से सड़कों पर घूमने निकले पड़े। सुबह से देर शाम तक खिरकिया व छीपाबड़ में यही स्थिति देखने को मिली। सोमवार को सुबह से सब्जी, दूध, फल और किराना की दुकानें खुली रही। दोपहर 3 बजे बाद होटल और किराना दुकानें भी बंद हो गई। एसडीएम यादव ने कहा कि 31 मार्च तक धारा 144 लागू है। इसका सख्ती से पालन भी करा रहे हैं। शहर और गांवाें का भ्रमण कर रहे हैं। जो लोग बिना किसी कारण के सड़कों पर निकल रहे हैं, उन्हें घर में ही रहने की समझाइश भी दी जा रही है। टीआई जायसवाल ने बताया कि वाहनों की जांच भी कर चालकों को बिना कारण के नहीं घूमने की समझाइश दे रहे हैं। इधर,

हंडिया। रिद्धनाथ घाट के रास्ते पर लगाए गए बैरिकेड्स।

टिमरनी। रेलवे प्लेटफार्म पर जाते हुए मजदूर।

खिरकिया। रेलवे गेट से गुजरते हुए वाहन चालक।

खिरकिया| जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को लाेग पूरे दिन मुख्य मार्ग पर बाइक से घूमते दिखाई दिए। हालांकि एसडीएम वीपी यादव, तहसीलदार अलका एक्का, एसडीओपी राजेश सुल्या, टीआई ज्ञानू जायसवाल टीम के साथ शहर में लोगों को घर में रहने की समझाइश देते रहे, लेकिन प्रशासन की टीम के जाने के बाद लाेग फिर से सड़कों पर घूमने निकले पड़े। सुबह से देर शाम तक खिरकिया व छीपाबड़ में यही स्थिति देखने को मिली। सोमवार को सुबह से सब्जी, दूध, फल और किराना की दुकानें खुली रही। दोपहर 3 बजे बाद होटल और किराना दुकानें भी बंद हो गई। एसडीएम यादव ने कहा कि 31 मार्च तक धारा 144 लागू है। इसका सख्ती से पालन भी करा रहे हैं। शहर और गांवाें का भ्रमण कर रहे हैं। जो लोग बिना किसी कारण के सड़कों पर निकल रहे हैं, उन्हें घर में ही रहने की समझाइश भी दी जा रही है। टीआई जायसवाल ने बताया कि वाहनों की जांच भी कर चालकों को बिना कारण के नहीं घूमने की समझाइश दे रहे हैं। इधर, अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंेटियर व समिति सदस्यों ने सोमवार को कोरोना काे लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को समझाया। राजस्थान व अन्य जगह से आए लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया।

रेलवे गेट से निकल रही अब सिर्फ 18 मालगाड़ी

कोरोना वायरस के चलते ट्रेनों के बंद होने का असर साेमवार काे रेलवे गेट पर देखने को मिला। 12 घंटे में लगभग 80 ट्रेनें गुजरती थी, जाे अब सिर्फ 18 मालगाड़ी की निकल रही है। सुपरफाॅस्ट और पैसेंजर ट्रेनों के बंद रहने से रेलवे गेट दिन में 10 घंटे खुल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Handiya News - mp news kairana effect barricades planted on the way to riddhnath ghat shops closed at 9 am
Handiya News - mp news kairana effect barricades planted on the way to riddhnath ghat shops closed at 9 am
Handiya News - mp news kairana effect barricades planted on the way to riddhnath ghat shops closed at 9 am


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-kairana-effect-barricades-planted-on-the-way-to-riddhnath-ghat-shops-closed-at-9-am-071714-6904147.html

No comments:

Post a Comment