मौ थाना क्षेत्र के ग्राम सोरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने सामने हो गए, इनमें न सिर्फ जमकर लाठियां चली बल्कि बंदूकें भी तन गई और दोनों पक्षों ने हवाई फायर भी ठोके, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना गुरुवार की शाम 5.30 बजे की है । पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर लिया है।बताया जा रहा है कि सोरा निवासी बब्बू राजा (38) पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर और अशोक सिंह (42) पुत्र सालिगराम सिंह गुर्जर में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम 5.30 बजे जब बब्बू राजा का भतीजा मोहन सिंह उर्फ कुक्कू एवं कल्याण सिंह अपने घर के पीछे भैंस चरा रहे थे। वहीं अशोक अपने भाई पूता सिंह गुर्जर सरसों इकट्ठी कर रहे थे। दोनों पक्षों के आमने सामने होने पर पहले मुंहवाद हुआ। इसके बाद गुड्डा गुर्जर लाठी, पूता गुर्जर बंदूक, सुजानसिंह गुर्जर बंदूक और हरिओम गुर्जर लाठी लेकर आ गए। वहीं दूसरे पक्ष से बलवीर गुर्जर अधिया, रघुराज गुर्जर बंदूक, राजवीर गुर्जर बंदूक, विजयसिहं, किलेदार सिहं, करू गुर्जर, राजकुमार गुर्जर व नथोली गुर्जर लाठियां लेकर आ गए। दोनों पक्षों में पहले लाठियां चली और उसके बाद दोनों से हवाई फायर हुए, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने बब्बू राजा की फरियाद पर गुड्डा, पूता, सुजान सिंह, हरिओम निवासीगण सालिगराम का पुरा मौ, रुप सिंह, जितेंद्र सिंह, मन्ना, रविंद्र गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि अशोक की फरियाद पर विजय सिंह, बलवीर सिंह, किलेदार सिंह, रघुवीर सिंह, करु, रामनुकुर, नथौली, राजवीर सिंह निवासीगण सौरा के खिलाफ केस
दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-stretched-guns-on-two-sides-on-old-enmity-air-fire-panic-in-village-062705-6885288.html
No comments:
Post a Comment